फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Police busted Gang for gives jobs in name of Uksssc four including Congress leader arrested

Haridwar: Uksssc के नाम पर नौकरी लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कांग्रेस नेत्री समेत चार लोग गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2022 02:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

गिरोह विभिन्न विभागों में 10 प्रतिशत विभागीय कोटा बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झूठा लालच देता था। फिर प्रत्येक से पांच से दस लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते थे।

विज्ञापन
Haridwar Police busted Gang for gives jobs in name of Uksssc four including Congress leader arrested
नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से देहात क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक कांग्रेसी नेत्री समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी नेत्री और उसके दो भाई सहित पांच लोग मिलकर गिरोह चला रहे थे। आरोपी महिला जिला कांग्रेस में संगठन मंत्री है। कांग्रेसी नेत्री का भाई गिरोह का सरगना अजय नौटियाल अभी फरार है। 

विज्ञापन


Holidays Calendar 2023: उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश
विज्ञापन


रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर के टिक्कमपुर निवासी अजय नौटियाल, उसका भाई विजय नौटियाल, बहन रेणु सहित पांच लोग मिलकर क्षेत्र में गैंग चला रहे थे। ये लोग बेरोजगारों को विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की रकम ऐंठते थे। इतना ही नहीं शहर के नामी होटलों में फर्जी तरीके से इंटरव्यू लेकर लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न विभागों में 10 प्रतिशत विभागीय कोटा बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झूठा लालच देता था। फिर प्रत्येक से पांच से दस लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते थे। आरोपियों को अभ्यर्थियों के फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र, फर्जी शैक्षिक अंकतालिकायें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी, विभिन्न विभागों के पदनाम की मोहरें, घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले कई मोबाइल फोन, एक दर्जन से अधिक पासबुक, चेक बुक, रौब गालिब करने के लिए गार्ड को पहनाई जानी वाली फर्जी आर्मी एवं पुलिस की वर्दी आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed