Panchayat Elections: नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 34 ने भरा पर्चा
नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। वहीं, डीएम रुड़की ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों को जमा करने की प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन 34 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य की सीट के लिए नामांकनपत्र जमा कराए। वहीं, ब्लॉक मुख्यालयों में ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के लिए नामांकन पत्र जमा हुए। ग्रामीणों में नामांकन के पहले दिन ही भारी उत्साह देखने को मिला।
नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया आठ सितंबर तक चलनी है। देवपुरा चौक के निकट स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सीटों के लिए नामांकनपत्र जमा कराने के लिए तीन खिड़कियां बनाई गई हैं। एक खिड़की पर नामांकन पत्रों की बिक्री और जमानत राशि जमा कराई जा रही है।
सहायक चुनाव अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि पहला नामांकनपत्र मोनिका चौहान ने टिहरी आदर्श नगर से महिला सामान्य सीट से कराया है। पहले दिन कुल 34 नामांकन पत्र जमा कराए गए। जबकि 115 दावेदारों की ओर से नामांकनपत्र भी खरीदे गए। उधर, जनपद के छह ब्लॉकों बहादराबाद, लक्सर, भगवानपुर, रुड़की, खानपुर और नारसन में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए ग्रामीणों ने नामांकन पत्र जमा कराए।
Haridwar Panchayat Elections: भाजपा जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, समिति आज सौंपेगी पैनल की रिपोर्ट
2848 ने खरीदे नामांकन पत्र
जनपद कंट्रोल रूम की प्रभारी अधिकारी नलिनी ध्यानी ने बताया कि मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2848 लोगों ने नामांकनपत्र खरीदे। जिनमें ग्राम प्रधान 433, ग्राम पंचायत सदस्य के 1939, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 361 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 115 नामांकन पत्र खरीदे गए।
भाजपा आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची
पंचायत चुनाव के लिए भाजपा आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। समिति ने पैनल की रिपोर्ट सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज इस पर निर्णय ले सकते हैं। इसमें विधायकों व पूर्व विधायकों और उनके परिजनों को टिकट न देने पर भी विचार किया जा रहा है।
नामांकन करने कोई दलबल के साथ तो कोई अकेला पहुंचा
ब्लॉक कार्यालय में नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया के पहले दिन दावेदार अलग-अलग अंदाज में पहुंचे। कोई अकेला तो कोई दलबल के साथ तो कोई साइकिल से ब्लॉक पहुंचा। पहले दिन सभी पदों पर 232 दावेदारों ने नामांकनपत्र जमा करवाए।
मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने पर ग्रामीणों और दावेदारों में भारी उत्साह नजर आया। पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दावेदारों ने नामांकनपत्र जमा कराए। ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए 13 काउंटर बनाए गए थे।
ग्राम प्रधान पद के लिए न्याय पंचायतवार नौ काउंटर बनाए गए थे। बीडीसी के लिए चार काउंटर बनाए गए थे। करीब 11 बजे के बाद दावेदार नामांकन करने के लिए पहुंचने शुरू हुए। वैसे तो पुलिस केवल नामांकन पत्र जमा करने वाले और उसके साथ एक या दो समर्थकों को ही अंदर जाने दे रही थी लेकिन दूसरे रास्ते से समर्थक अंदर पहुंच रहे थे। इस दौरान दावेदारों का अंदाज भी अलग-अलग था।
एक दावेदार बीडीसी का पर्चा दाखिल करने के लिए साइकिल से ब्लॉक पहुंचा। एक दावेदार केवल एक समर्थक के साथ स्कूटी पर ब्लॉक पहुंचा। कुछ दावेदार लाव-लश्कर के साथ ब्लॉक गेट तक पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि अभी आठ सितंबर तक नामाकंन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चलेगी।
नामांकन पत्रों की बिक्री
पद - रुड़की - भगवानपुर - नारसन - लक्सर - खानपुर
पंचायत सदस्य - 267 - 288 - 381 - 109 - 122
ग्राम प्रधान - 41 - 54 - 87 - 55 - 32
बीडीसी - 54 - 68 - 79 - 270 - 33
-------------------------------
नामांकन पत्रों हुए जमा
पद - रुड़की भगवानपुर नारसन लक्सर खानपुर
पंचायत सदस्य - 74 - 66 - 39 - 38 - 02
ग्राम प्रधान - 94 - 88 - 84 - 88 - 24
बीडीसी - 62 - 49 - 32 - 45 - 03
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.