फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Elections 2022: BJP will announce candidates soon

Haridwar Panchayat Elections: भाजपा जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, समिति आज सौंपेगी पैनल की रिपोर्ट

Mon, 05 Sep 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 07:00 AM IST
सार

26 सितंबर को हरिद्वार पंचायत चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। भाजपा के लिए हरिद्वार पंचायत चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Elections 2022: BJP will announce candidates soon
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए भाजपा जल्द ही जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति भी अपनी रिपोर्ट सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सौंप सकती है। जिसके बाद पैनल पर चर्चा कर पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


Panchayat Chunav:  हरिद्वार में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू, छह से भरे जाएंगे पर्चे, 28 को आएंगे नतीजे
विज्ञापन


26 सितंबर को हरिद्वार पंचायत चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। भाजपा के लिए हरिद्वार पंचायत चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है। विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले से भाजपा को झटका लगा था। यहां से भाजपा की सीटें कम हुई थीं। हरिद्वार में स्थिति सुधारने के लिए भाजपा पंचायत चुनाव के लिए रणनीति बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की अगुवाई में पार्टी ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति ने हरिद्वार जिले का भ्रमण कर प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। सोमवार को समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सौंप सकती है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के बाद पैनल पर चर्चा कर हरिद्वार पंचायत चुनाव में जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय संगठन से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजदूगी में होने वाली बैठक में पैनल से प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। बता दें कि टिकट के दावेदार वरिष्ठ नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी पहली चुनावी परीक्षा है।

जल्द होगा भाजपा जिला अध्यक्षों का एलान 

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिलों में नई टीम का एलान करने से पहले सभी जिलों में पर्यवेक्षण भेजे थे। पर्यवेक्षक भी अपनी रिपोर्ट एक-दो दिन में अध्यक्ष को सौंपेंगे। जिसके बाद नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed