फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Election: Devrani-Jethani fight election against each other on Aurangabad seat

Haridwar Panchayat Election: चाचा-भतीजा के बाद अब औरंगाबाद सीट पर देवरानी-जेठानी आमने-सामने

Wed, 14 Sep 2022 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Sep 2022 10:19 PM IST
सार

पथरी क्षेत्र में जिला पंचायत की एक सीट पर चाचा-भतीजा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं औरंगाबाद जिला पंचायत सीट पर रावली महदूद के एक पुराने राजनीतिक परिवार की देवरानी मंजू और जेठानी मिथलेश चुनावी दंगल में हैं।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Election: Devrani-Jethani fight election against each other on Aurangabad seat
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पारिवारिक रिश्तों में मशहूर देवरानी-जेठानी का रिश्ता पंचायत चुनाव में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। औरंगाबाद जिला पंचायत सीट पर देवरानी व जेठानी आमने-सामने चुुनावी मैदान में उतरकर एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। पहले भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं।  

विज्ञापन


पथरी क्षेत्र में जिला पंचायत की एक सीट पर चाचा-भतीजा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं औरंगाबाद जिला पंचायत सीट पर रावली महदूद के एक पुराने राजनीतिक परिवार की देवरानी मंजू और जेठानी मिथलेश चुनावी दंगल में हैं।
विज्ञापन


Haridwar Panchayat Election: जिला पंचायत की 44 सीटों पर मैदान में 461 प्रत्याशी, आवंटित हुए चुनाव चिन्ह
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरानी ने जेठानी को मात देकर 2000 में रावली महदूद ग्राम पंचायत के प्रधान पद की कुर्सी कब्जाई थी। मंजू देवी 2006 से 2011 तक बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। 2011 जिला पंचायत चुनाव में देवरानी बसपा से और जेठानी मिथलेश देवी निर्दलीय चुनाव लड़ीं।

इसमें देवरानी ने फिर जीत दर्ज कर ली थी। अब फिर से 2022 के चुनाव में देवरानी निर्दलीय और जेठानी कांग्रेस उम्मीवार हैं। पिछले दो चुनाव में जहां देवरानी जेठानी पर भारी पड़ी रही हैं। फिर से दोनों चुनाव मैदान में उतरी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed