{"_id":"6357c9ab5b14bf3b83557a24","slug":"haridwar-news-water-released-in-ganganagar-after-20-days-on-diwali-2022-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: 20 दिन से बंद गंगनहर में छोड़ा पानी, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: 20 दिन से बंद गंगनहर में छोड़ा पानी, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Tue, 25 Oct 2022 05:07 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Oct 2022 05:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से उत्तरी खंड गंगनहर को वार्षिक रख-रखाव के लिए मरम्मतीकरण, रंग-रोगन और गेटों को ठीक करने के साथ ही सफाई के लिए दशहरा पर बंद किया जाता है।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
हरिद्वार में 20 दिन से बंद गंगनहर में पानी छोड़ने से हरकी पैड़ी पर भी पर्याप्त मात्रा में गंगाजल पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगनहर में पानी आने से यूपी, दिल्ली, एनसीआर के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
Uttarakhand: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी से खतरनाक हुई राजधानी देहरादून की आबोहवा, 300 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से उत्तरी खंड गंगनहर को वार्षिक रख-रखाव के लिए मरम्मतीकरण, रंग-रोगन और गेटों को ठीक करने के साथ ही सफाई के लिए दशहरा पर बंद किया जाता है। इस दौरान हरकी पैड़ी पर बहुत कम पानी रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से छोटी दिवाली की मध्य रात्रि में गंगनहर में पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सोमवार सुबह तक हरकी पैड़ी गंगा जल से लबालब हो गई। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अवर अभियंता उमेश शर्मा ने बताया कि गंगनहर की क्षमता 13500 क्यूसेक है, लेकिन फिलहाल डिमांड के अनुसार दो हजार क्यूसेक पानी भीमगोड़ा बैराज से छोड़ा जा रहा है। डिमांड बढ़ने पर पानी की मात्रा बढ़ा दी जाएगी।