फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Union Minister Ramesh Pokhriyal Nishank Fire on Officers for Har ki pauri Work

हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री निशंक बोले- ‘मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट कुछ और था, यहां तो पैसे की बर्बादी हो रही’

Fri, 04 Dec 2020 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 09:36 PM IST
सार

  • हरकी पैड़ी के सौंदर्यीकरण का काम ठीक नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक ने अधिकारियों को फटकारा 
  • शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे, कार्यदायी संस्था के निदेशक को फोन कर कार्यालय में तलब किया

विज्ञापन
Haridwar News: Union Minister Ramesh Pokhriyal Nishank Fire on Officers for Har ki pauri Work
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने काम सही नहीं होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा कि मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट कुछ और था, लेकिन यहां तो केवल पैसे की बर्बादी नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यदायी संस्था वेबकॉम के निदेशक को भी फोन कर नाराजगी जताई और आगामी कार्ययोजना की जानकारी के लिए उनको कार्यालय में तलब किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार सुबह हरकी पैड़ी पहुंचे। यहां उनके आग्रह पर इंडियन ऑयल लिमिटेड के 35 करोड़ कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह और उप मेला अधिकारी दयानंद के समक्ष कार्यों को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। डॉ. निशंक ने कहा कि उनकी योजना थी कि हरकी पैड़ी पर एक लाख श्रद्धालु एक साथ गंगा आरती का दर्शन कर पाएं, लेकिन कार्यों को देखकर बड़ी निराशा हुई है। ब्रह्मकुंड के दोनों ओर स्टेडियम की तर्ज पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए।

डॉ. निशंक ने कहा उन्होंने कार्यदायी संस्था और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को कार्ययोजना तैयार कर उनको जानकारी देने के लिए कहा था, लेकिन कार्ययोजना और मानचित्र की प्रतिलिपि प्रस्तुत नहीं की गई। उन्होंने श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र विद्याकुल और आशु शर्मा को योजना पर पुनर्विचार करने को कहा।


साथ ही कहा कि वे चाहते हैं कि साउंड और लाइट से गंगा अवतरण, गंगा आरती का लाइव प्रसारण हो, लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। डॉ. निशंक ने कुंभ मेला निधि से बन रहे आस्था पथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, पंकज सहगल, संजय चोपड़ा, आशु शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed