{"_id":"67f66a4c6d93afe88f07b0c3","slug":"haridwar-news-tractor-trolley-crushed-an-18-month-old-child-playing-outside-the-house-he-died-on-the-spot-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: दर्दनाक हादसा...ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे 18 महीने के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: दर्दनाक हादसा...ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे 18 महीने के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत
Wed, 09 Apr 2025 06:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:14 PM IST
सार
Haridwar News: बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बच्चे को कुचलता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हलवाहेड़ी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब नौ बजे की है। आवान (18 माह) पुत्र रिजवान घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बच्चे को कुचलता हुआ आगे निकल गया। बच्चा ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन
Haridwar: महिला पटवारी का सहायक 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगे थे रुपये
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक खुर्शीद पुत्र शराफत निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।