{"_id":"67f65c85725255974b0ae71c","slug":"haridwar-news-assistant-of-female-patwari-arrested-red-handed-while-taking-a-bribe-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: महिला पटवारी का सहायक 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: महिला पटवारी का सहायक 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगे थे रुपये
Wed, 09 Apr 2025 05:17 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:17 PM IST
सार
Haridwar News: शिकायतकर्ता का कहना था कि आरोपी उनके प्लाट के दाखिल खारिज को लेकर लंबे समय से काम लटका रहा था। अब इस एवज में रिश्वत की मांग की गई।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार तहसील में महिला पटवारी के निजी सहायक को विजिलेंस ने 4500 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत एक व्यक्ति से दाखिल खारिज के नाम पर ली थी।
विज्ञापन
महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका ने आरोपी को निजी तौर पर सहायक रखा हुआ है। विजिलेंस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने खैरवाल शाहपुर में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन
इस प्लॉट के दाखिल खारिज के लिए वह लगातार 2023 से आवेदन कर रहे थे, लेकिन उनका दाखिल खारिज नहीं किया गया। इस पर उन्होंने तहसील में पटवारी मोनू भारती के निजी सहायक अनुज कुमार से संपर्क किया। उसने दाखिल खारिज के नाम पर 4500 रुपये की रिश्वत के साथ शिकायतकर्ता को तहसील आने के लिए कहा।
विज्ञापन
Roorkee News: गलत खाते में ट्रांसफर हुए 10 लाख, साइबर सेल ने वापस कराए
व्यक्ति ने इससे पहले ही टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस की ओर से ट्रैप करने के लिए टीम का गठन किया गया। अजय कुमार बुधवार को जैसे ही तहसील परिसर में रिश्वत लेने पहुंचा तो टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है। उसे बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट विजिलेंस में पेश किया जाएगा।