फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Sex Worker Soman Murder Case Revealed and Two Accused Arrested

सोनम हत्याकांड का खुलासा: ग्राहकों ने ही बोरे में बंद कर नाले में फेंका का सेक्स वर्कर सोनम का शव, दो आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 24 Sep 2021 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Sep 2021 11:16 PM IST
सार

Sex Worker Soman Murder Case: सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में 14 सितंबर को बोरे में बंद महिला का शव मिला था। महिला के गले पर चुनरी का फंदा कसा था। पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
Haridwar News: Sex Worker Soman Murder Case Revealed and Two Accused Arrested
सोनम हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में सोनम हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि सोनम सेक्स वर्कर थी। ग्राहकों को ब्लैकमेल कर रही थी। ग्राहकों ने ही उसकी हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन


सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में 14 सितंबर को बोरे में बंद महिला का शव मिला था। महिला के गले पर चुनरी का फंदा कसा था। पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। महिला की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस क्षेत्र में अपने तरीके से प्रसार-प्रचार भी किया था। जिसके बाद 15 सितंबर को सिडकुल थाने पहुंची राजोदेवी निवासी गांव बाजपुर थाना नजीबाबाद ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला उसकी बेटी है और 13 सितंबर को सोनम अपनी ससुराल रसूलपुर टोगिंया थाना बुग्गावाला से किसी काम के सिलसिले में सिडकुल आई थी। महिला के गायब होने पर परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने खुलासा करते हुए बताया कि सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में लगे 75 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज की पड़ताल की और महिला के मोबाइल की सीडीआर के बाद दो आरोपी चुन्नी लाल उर्फ रिंकू निवासी गांव करौली थाना बिल्सी जिला बदायूं और राहुल शर्मा निवासी इस्लामनगर थाना बदायूं हाल निवासी सिद्ध विनायक कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और सोनम का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी चुन्नी लाल उर्फ रिंकू व राहुल शर्मा ने बताया कि सोनम सेक्स वर्कर थी। पिछले कुछ दिनों से उसे जानते थे। 13 सितंबर को भी आरोपियों ने सोनम को कमरे पर बुलाया था। जहां रुपये के लेनदेन को लेकर सोनम ने कमरे से बाहर जाकर आरोपियों की पोल-पट्टी खोलने की धमकी दी थी। खुलासे के दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉ. विशाखा अशोक भदाणे मौजूद रहीं।

शिकायत करने से डर गए थे आरोपी 
सोनम ने आरोपियों को धमकी दी थी कि यदि पूरे रुपये नहीं दिए तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी चुनरी से ही गला घोटकर हत्या कर दी थी। शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर बाइक से ले जाकर रामनगर कालोनी के नाले में फेंक दिया था। 


पुलिस टीम में यह रहे मौजूद 
घटना का खुलासा करने वाली टीम में विवेचक लखपत सिंह बुटोला, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तोमर, एसआई अर्जुन सिंह, सोहन सिंह, अशोक रावत, आरक्षी विरेश, गोपी चंद्र, नरेंद्र राणा, अरुण कैंतुरा, करण सिंह, संदीप प्रदीप कुमार तनवरी अली मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed