{"_id":"5ee9f05ae9315217196f4d1f","slug":"haridwar-news-saint-suggest-that-maha-kumbh-2021-can-be-held-in-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और बाबा हठयोगी ने की चर्चा, कहा - ‘2022 में हो कुंभ का आयोजन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और बाबा हठयोगी ने की चर्चा, कहा - ‘2022 में हो कुंभ का आयोजन’
Wed, 17 Jun 2020 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा बलरामदास हठयोगी महाराज ने अगले साल प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ के आयोजन पर पुनर्विचार करने की बात की है। यतींद्रानंद गिरि महाराज ने हरिद्वार पहुंचकर बाबा हठयोगी से गौरीशंकर गौशाला परिसर में मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना से उत्पन्न हुईं परिस्थितियों में हरिद्वार कुंभ का भव्य रूप में आयोजन संभव नहीं है। विपत्ति काल को देखते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, विद्वत परिषद, श्री गंगा सभा, धर्माचार्यों और सरकार को कुंभ का आयोजन वर्ष 2022 में कराने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो वह इसमें सहयोग को तैयार हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा बलरामदास हठयोगी महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते नवरात्र, बैसाखी सहित कई बड़े स्नान पर्व, ईद आदि त्योहार बेहद साधारण ढंग से संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन