{"_id":"60f509227a04c32578037461","slug":"haridwar-news-property-dealer-shot-dead-police-arrested-two-youth-including-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने रिश्तेदार सहित दो युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने रिश्तेदार सहित दो युवकों को हिरासत में लिया
Mon, 19 Jul 2021 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:44 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रिश्तेदार ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार के साथ शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना करने में आरोपी की मदद की है।
विज्ञापन
सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी
मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है।
आरोपी की तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज भी सामने आई
मृतक की शिनाख्त रविंद्र पुत्र ब्रजवीर निवासी जमालपुर कला के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम पेनल्टी और कुमार बताया जा रहा है।
पास के ही सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज भी सामने आई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन