फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Khanpur MLA wife Sonia Sharma expelled from BSP accused of anti party activities

Haridwar: खानपुर विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा BSP से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का लगा आरोप

Fri, 18 Aug 2023 06:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोनिया शर्मा की ओर से पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाई जा रही थी।

विज्ञापन
Haridwar News Khanpur MLA wife Sonia Sharma expelled from BSP accused of anti party activities
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में बहुजन समाज पार्टी की ओर से खानपुर विधायक उमेश शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी की ओर से उनके निष्कासन का पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


उमेश शर्मा खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। लेकिन विधायक की पत्नी ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी की ओर से उन्हें प्रदेश महासचिव और हरिद्वार लोस क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिससे माना जा रहा था कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी से प्रत्याशी भी होंगी। क्योंकि अक्सर प्रभारी को बसपा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी माना जाता है।
विज्ञापन


अमर उजाला वीरता पुरस्कार: राज्यपाल ने किया शुभारंभ, बोले-जिस राष्ट्र में वीरता को पूजा उसे कोई नहीं हरा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से वह पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर राजनीति क्षेत्र में काफी सक्रिय भी हो गई थीं। उनकी ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन इससे पहले ही पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोनिया शर्मा की ओर से पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाई जा रही थी। साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी वह संलिप्त पाई जा रही थीं।

यह रिपोर्ट मिलने पर विभिन्न सूत्रों से छानबीन कराने पर इसकी पुष्टि हुई थी। कहा है कि इनको पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। जिससे उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed