फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Maa Tujhe Pranam campaign honoring the families of martyrs and policemen in Dehradun Uttarakhand

अमर उजाला वीरता पुरस्कार: राज्यपाल ने किया शुभारंभ, बोले-जिस राष्ट्र में वीरता को पूजा उसे कोई नहीं हरा सकता

Fri, 18 Aug 2023 12:19 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे में इन वीर योद्धाओं के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मकसद से 10 शहीद वीर योद्धाओं के परिजनों, दो पूर्व सैनिक और 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam campaign honoring the families of martyrs and policemen in Dehradun Uttarakhand
अमर उजाला वीरता पुरस्कार 2023: संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला वीरता पुरस्कार: राज्यपाल बोले- जिस राष्ट्र में वीरता को पूजा और सराहा जाता है उसे कोई हरा नहीं सकता

विज्ञापन


शहीद सम्मशहीदों के परिजनों का सम्मान, बोले राज्यपाल-

अमर उजाला और सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के संयुक्त आयोजन के तहत मां तुझे प्रणाम अभियान में शुक्रवार को वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक और उत्कृष्ट कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राज्पाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज हम सुरक्षित हैं तो जवानों की वजह से। जिस राष्ट्र में वीरता को पूजा और सराहा जाता है उसे कोई हरा नहीं सकता।

विज्ञापन


वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों, माताओं को नमन करते हुए कहा कि  देश की रक्षा करने वाला हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है।  चाहे अधिकारी के रूप में हो चाहे जवान के रूप में हो। यहां का हर सैन्यकर्मी गर्व से देश की रक्षा करता है। कोई जवान जब शहीद होकर आता है तो सरकार उसके परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए में सिलेक्ट होने वाले बच्चे को एक लाख रुपये देगी सरकार
अब तक 24 लोगों को नौकरी दी है। विधवा पेंशन बढ़ाकर दस हजार की गई है। परमवीरचक्र को 50, अशोक चक्र को 50 लाख किया है। लगातार सैनिकों के सम्मान में काम कर रहे हैं। विशाल सैन्यधाम 98 करोड़ से बन रहा है। 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी लेकर आये। मुख्य द्वार जनरल रावत के नाम पर होगा। कहा कि जो बच्चा एनडीए में सिलेक्ट होगा उसे एक लाख रुपये सरकार देगी।

वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे में इन वीर योद्धाओं के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मकसद से 10 शहीद वीर योद्धाओं के परिजनों, दो पूर्व सैनिक और 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान में स्वतंत्रता दिवस पर सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के सहयोग से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें

ये हैं कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी
वीरता पुरस्कार समारोह में सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के अलावा, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दूनबन कॉपलेक्श पेंटा रियलटोर प्राइवेट लिमिटेड, बलूनी क्लासेस, जेबीआईटी, हाइप और इंडियन ऑयल मुख्य सहयोगी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed