फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Health of two elderly farmers of Bhakiyu Tikait deteriorated during Dharna

Haridwar: धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के दो बुजुर्ग किसानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Dec 2022 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Dec 2022 04:45 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से सोमवार से सहायक गन्ना आयुक्त ज्वालापुर के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया था। इस दौरान देर रात दो किसानों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Haridwar News: Health of two elderly farmers of Bhakiyu Tikait deteriorated during Dharna
किसानों की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर सहायक गन्ना आयुक्त के दफ्तर के बाहर खुले आसमान के नीचे धरने में शामिल दो बुजुर्ग किसानों की मंगलवार को तबीयत बिगड़ी गई। ठंड लगने से बीमार हुए किसानों को पुलिस की ओर से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से सोमवार से सहायक गन्ना आयुक्त ज्वालापुर के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया था। यूनियन के जिलाध्यक्ष का कहना है कि गन्ना सचिव विजय यादव और गन्ना आयुक्त हंसादत्त पांडेय की ओर से एक जिले में मिलों के लिए अलग-अलग कानून बनाए जा रहे हैं। जिसमें लिब्बरहेड़ी शुगर मिल को इकबालपुर और लक्सर मिल के क्षेत्र में भी तौल केंद्र लगाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


Rishikesh: नशे में धुत युवकों ने सगे भाइयों से की मारपीट, बीच में आई महिलाओं और स्थानीय लोगों से भी की अभद्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे मिल की ओर से इकबालपुर मिल के गेट के बाहर ही अपना तौल केंद्र स्थापित कर दिया है, लेकिन इकबालपुर और लक्सर शुगर मिल को लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के क्षेत्र में उनके तौल केंद्र लगाने पर रोक लगा है। कहा है कि किसानों के प्रस्ताव पर उनकी पंसद का तौल किसी भी मिल के क्षेत्र में खोलने को स्वीकृत किया जाए। मांग को लेकर सोमवार की रात में मंगलौर क्षेत्र के उल्हेड़ा के 72 वर्षीय किसान शंकर और तीथकी कवादपुर के 82 वर्षीय कंवरपाल की रात में ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई। उन्हें तेज बुखार हो गया।

मंगलवार दोपहर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, किसानों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल के प्रदेश महासचिव रवि कुमार, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, विपुल कुमार, सक्रमपााल, इंद्रजीत, सरदार सुब्बा सिंह ढिल्लो, सरदार बलबीर सिंह, चमनलाल शर्मा, कुलदीप सैनी, मोहम्मद नईम, फुरकान, जनक सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed