फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News four Kanwar Yatri drown into Jatwara Gang Nahar dead Body Recovered

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा; गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार नाबालिग कांवड़ियों की मौत

Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

पुलिस को जटवाड़ा पुल के पास चार युवकों के गंगनहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने गंगनहर में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान चारों युवकों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Haridwar News four Kanwar Yatri drown into Jatwara Gang Nahar dead Body Recovered
हरिद्वर में कांवड़ यात्रियों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास नहाते समय गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्त चंडीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन



Rishikesh: लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार; अलर्ट मोड पर राहत-बचाव एजेंसियां

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवांशु (16), नितीश (16) निवासी सेक्टर-30 बी, रोहित (17) निवासी सेक्टर-26, बाबूधाम कॉलोनी, और भरत (16) निवासी सेक्टर-30 बी, चंडीगढ़ के रहने वाले थे। सभी 30 जुलाई की रात कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। चारों दोस्तों ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ उठाई और शुक्रवार तड़के चंड़ीगढ़ की ओर चल दिए। जटवाड़ा पुल के पास पहुंचने के बाद वे अपने अन्य साथियों के आने का इंतजार करने लगे। गर्मी की वजह से करीब चार बजे चारों नहाने के लिए गंगनहर में उतर गए।

बताया गया कि गंगनहर में सिल्ट आने की वजह से पानी का प्रवाह बंद था। नहर में ज्यादातर जगह पानी नहीं था, बीच में कुछ स्थानों पर पानी जमा था। चारों इसी पानी में स्नान करने के लिए रेलिंग के पार चले गए। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक के बाद एक चारों दोस्त पानी में डूबते चले गए।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंगनहर में तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद उनको पानी से निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गंगा में डूबे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया

वहीं दूसरी तरफ दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान ले में ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें बचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed