{"_id":"6a6c89e977be7d15be038eca","slug":"rishikesh-continuous-rain-pushes-ganga-water-level-above-warning-mark-relief-and-rescue-agencies-on-alert-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार; अलर्ट मोड पर राहत-बचाव एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार; अलर्ट मोड पर राहत-बचाव एजेंसियां
Fri, 31 Jul 2026 05:16 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:16 PM IST
सार
प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ,जल पुलिस,आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पहाड़ों में लगाते हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैदान में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ,जल पुलिस,आपदा राहत दल की संयुक्त टीमें त्रिवेणी घाट, परमार्थ घाट, स्वर्गाश्रम घाट, रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में तैनात कर दी गई हैं। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ ही लाइफ जैकेट और रस्सियों की व्यवस्था भी की गई है। लाउडस्पीकर और मुनादी के जरिए लोगों को नदी किनारे न जाने और तेज बहाव में स्नान न करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
Dehradun: खुली नाली और ढलान बनीं मासूमों का काल, दो बेटियों को खोने से मातम में बदल गईं परिवार की खुशियां
विज्ञापन
वर्तमान में सावन की कावड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से लाखों कावड़िए ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ और अन्य शिवालयों की ओर जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कहा कावड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और चिन्हित स्थानों पर ही स्नान करें। सिंचाई विभाग के अनुसार यदि पहाड़ों में इसी तरह बारिश जारी रही तो गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 340.50 मीटर को पार कर सकता है।