{"_id":"615d4e408ebc3ed0707defb8","slug":"haridwar-news-financier-company-caught-uttarakhand-former-governor-relatives-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदारों की कार फाइनेंसर कंपनी ने पकड़ी, अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदारों की कार फाइनेंसर कंपनी ने पकड़ी, अभद्रता का आरोप
Wed, 06 Oct 2021 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:56 PM IST
सार
प्रदेश की पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदार उत्तर प्रदेश से पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे। उनकी गाड़ी पर फाइनेंस का बकाया होने के चलते ज्वालापुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट और उनकी टीम ने नंबर देखते ही गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की एक पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदारों की गाड़ी हरिद्वार में फाइनेंसरों ने पकड़ ली। आरोप है कि फाइनेंसर के आदमी गाड़ी खींच कर अपने साथ ले गए और विरोध करने पर पूर्व गवर्नर के रिश्तेदारों से बदतमीजी भी की। फोन घनघनाने से देहरादून से हरिद्वार तक हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर हल निकालने में जुटी रही।
विज्ञापन
उनकी गाड़ी पर फाइनेंस का बकाया
प्रदेश की एक पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदार उत्तर प्रदेश से पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे। उनकी गाड़ी पर फाइनेंस का बकाया होने के चलते ज्वालापुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट और उनकी टीम ने नंबर देखते ही गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन
देहरादून से फोन घनघनाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया
आरोप है कि परिवार ने उन्हें गाड़ी छोड़ने को कहा और फाइनेंसर के आदमियों ने उनसे बदतमीजी कर डाली। जिसके बाद मामला पूर्व गर्वनर तक पहुंच गया। देहरादून से फोन घनघनाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस ने फाइनेंसर टीम को भी बुलवा लिया।
विज्ञापन
फाइनेंसर गाड़ी छोड़ने पर राजी
कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी दोनों पक्षों से बातचीत में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते फाइनेंसर गाड़ी छोड़ने पर राजी हो गए हैं।