{"_id":"65a510d4a1b0110a7d0e75e6","slug":"haridwar-news-cm-pushkar-singh-dhami-attended-ganga-jal-collection-program-at-har-ki-pauri-2024-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए संतों ने शुरू की कलश यात्रा, सीएम धामी ने पूजा के बाद किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए संतों ने शुरू की कलश यात्रा, सीएम धामी ने पूजा के बाद किया रवाना
Mon, 15 Jan 2024 04:36 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:36 PM IST
सार
Haridwar News: श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के लिए गंगा जल संग्रह कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के लिए गंगा जल संग्रह कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, संतों ने उनका पुष्पमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन
वहीं, इसके बाद हरकी पैड़ी से अयोध्या के लिए संतों ने कलश यात्रा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम भजन के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
Ram Mandir: फलस्वाड़ी में दामाद के रूप में पूजे जाते हैं भगवान श्रीराम, माता सीता को लेकर जुड़ी है ये मान्यता
विज्ञापन
बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी के नेतृत्व में इस यात्रा में गंगोत्री, यमनोत्री, गंगा और बागेश्वर की सरयू नदी का जल एकत्र कर अयोध्या ले जाया जाएगा। अपने अलग अलग पड़ाव से होते हुए यह यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की यह एक ऐतिहासिक पल है जिससे पूरा देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि इस पल के लिए सैकड़ों साल इंतजार किया है।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attended the Ganga Jal collection program for Shri Ram Vigraha Pran Pratishtha Kalash Yatra at Har Ki Paidi in Haridwar; flower petals were showered from the helicopter pic.twitter.com/asTLnMjQzc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2024