वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण: दिल्ली की सीएम बोलीं-संतों के आशीर्वाद से एक दिन हम यमुना में भी स्नान करेंगे
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य है कि धर्मनगरी में संतों का सान्निध्य मिला। ‘दीदी मां’ साध्वी ऋतंभरा का स्नेहिल भाव जब मिलता है तो वात्सल्यता का बोध होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतों की इच्छा की तरह मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना नदी की स्वच्छता के लिए अभियान पूरे कार्यकाल में चलेगा। कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी में गंगा स्नान किया है और यहीं से संकल्पित भाव से संतों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे। उन्होंने यह बात रविवार को कनखल में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण पर कहीं।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य है कि धर्मनगरी में संतों का सान्निध्य मिला। ‘दीदी मां’ साध्वी ऋतंभरा का स्नेहिल भाव जब मिलता है तो वात्सल्यता का बोध होता है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें दिल्ली के लिए प्रेरणा बताया।
इस अवसर पर सीएम धामी ने देवभूमि की मर्यादा और उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के सभी देव स्थान अपने विकास के सतत प्रयास को सार्थक करते हुए विश्व पटल पर देखे जा रहे हैं। संत महंत और अतिथि देवो भव की परंपरा के राज्य के निवासियों का सहयोग से धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है और पर्यटन में बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की जो धारा उत्तराखंड में बही है उससे पूरा विश्व आकर्षित हो रहा है।
Haridwar: हरकी पैड़ी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति संग लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Praising CM Dhami, Sadhvi Ritambhara says, "He is the first Chief Minister of India to put a check on those who are traitors of the country, foreigners, those who want to spoil our entire system. This should be welcomed with great enthusiasm..." pic.twitter.com/b5rQP55Ggl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 1, 2025
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Delhi CM Rekha Gupta says, "Yesterday, we did the aarti of Yamuna ji in Delhi and today I took a bath in Ganga ji. Today, I want the blessings of all the saints sitting on this stage that one day we will be able to take a bath in Yamuna ji. Yamuna… pic.twitter.com/KA7rhvt6Th
— ANI (@ANI) June 1, 2025
महामंडलेश्वर परमानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी के कार्यों की सराहना करते हुए दिल्ली की सीएम को विकास के साथ-साथ बदलती डेमोग्राफी को सुधारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम का सौभाग्य है कि उनके दोनों तरफ दो मुख्यमंत्री प्रेरणा स्वरूप मिले हैं, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व उनके पास है। उन्होंने कई प्रेरक और रचनात्मक कथाओं का भी वर्णन किया।
साध्वी ऋतंभरा ने सभी संतों, महंतों के साथ अन्य आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज जिस दशक में देश आगे बढ़ रहा है यह पूर्व में किए त्याग और बलिदान का परिणाम है। देवभूमि से आज समूचे देश को यूसीसी जैसे कानून की प्रेरणा मिली है। इसे देशभर में लागू करने की आवश्यकता है। सीएम धामी की सराहना करते हुए उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से भी अपेक्षा कीं कि वह नारी समाज की सम्मान के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगी। साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर आंदोलन से लेकर कारसेवा के तमाम दौर को याद करते हुए भावुक नजर आईं। कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति, महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, विशोकानंद महाराज, महामंडलेश्वर ज्योर्तिमयानंद, साध्वी गंगा दास, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, आचार्य बालकृष्ण समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
दिल्ली की सीएम के काफिले में शामिल वाहन आपस में टकराए
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड यात्रा पर काफिले में शामिल तीन वाहनों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि काफिले में किसी वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार्यक्रम को कवर करने के लिए आए मीडियाकर्मियों के वाहन आपस में टकरा गए। तीन वाहनों की यह टक्कर हरिद्वार से करीब दस किलोमीटर पहले हुई है। हालांकि सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया वह काफिले में शामिल नहीं था।
दिल्ली की सीएम के काफिले में शामिल वाहन आपस में टकराए
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड यात्रा के दौरान उनके काफिले में शामिल तीन वाहनों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि काफिले में किसी वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार्यक्रम को कवर करने के लिए आए मीडियाकर्मियों के वाहन आपस में टकरा गए। तीन वाहनों की यह टक्कर हरिद्वार से करीब 10 किलोमीटर पहले हुई। हालांकि सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया वह काफिले में शामिल नहीं था।