{"_id":"6385b26390a44738ac78c07f","slug":"haridwar-news-bjp-parshad-doing-harsh-firing-with-rifle-at-his-wedding-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: भाजपा पार्षद ने अपनी शादी में की हर्ष फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: भाजपा पार्षद ने अपनी शादी में की हर्ष फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो, मुकदमा दर्ज
Tue, 29 Nov 2022 06:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:30 PM IST
सार
हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हरिद्वार में पुलिस की सख्ती के बाद भी सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अब नामित पार्षद ने अपनी ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि राफइल और लाइसेंस भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Dehradun: लोन दिलाने के नाम पर भाजपा नेता अंतरिक्ष सैनी से 60 लाख की ठगी, दिल्ली-गुजरात के गैंग ने बनाया शिकार
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान अपने आवासीय परिसर में हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिसकी वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।