फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: fraud of 60 lakhs rupees from BJP leader Antriksh Saini in the name of getting loan

Dehradun: लोन दिलाने के नाम पर भाजपा नेता अंतरिक्ष सैनी से 60 लाख की ठगी, दिल्ली-गुजरात के गैंग ने बनाया शिकार

Tue, 29 Nov 2022 10:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Nov 2022 10:30 AM IST
सार

सैनी को दिल्ली और गुजरात के गैंग ने अलग-अलग शिकार बनाया। न्यायालय के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Dehradun news: fraud of 60 lakhs rupees from BJP leader Antriksh Saini in the name of getting loan
लोन दिलाने के नाम पर ठगी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

होटल निर्माण के लिए लोन दिलाने के नाम पर भाजपा नेता डॉ. अंतरिक्ष सैनी से 60 लाख रुपये ठग लिए गए। डॉ. सैनी को दिल्ली और गुजरात के गैंग ने अलग-अलग शिकार बनाया। न्यायालय के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि दोनों मुकदमों में जांच की जा रही है। डॉ. सैनी से ट्रांजेक्शन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


Uttarakhand: वोट बनवाना है तो तीन-चार दिसंबर को बूथ पर मिलेंगे बीएलओ, कैसे करेंगे आवेदन पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


ठगी एक : डॉ. अंतरिक्ष सैनी खाबड़वाला में संतला देवी रिजॉर्ट बनवा रहे हैं। इसके लिए उन्हें लोन की जरूरत थी। डॉ. सैनी के सीए मोहित जैन के अनुसार, बडोदरा, गुजरात निवासी सुदामा राम और महेश शर्मा उनके मित्र हैं। वे प्राइवेट फंडिंग करते हैं। दोनों ने उन्हें अक्तूबर 2019 में बडोदरा बुलाया। वहां शर्मा के घर पर उन्होंने रिजॉर्ट के दस्तावेज देखे। फंड देने की मंजूरी दी और उन्हें दिल्ली बुलाया गया। अब रणबीर शर्मा नाम का व्यक्ति बीच में आ गया। उसने फंड दिलाने की पूरी कार्रवाई कराई। इन सभी ने सिक्योरिटी के रूप में 40 लाख रुपये मांगे तो डॉ. सैनी ने 39.85 लाख का भुगतान कर दिया। यह रकम महेश शर्मा, रणबीर शर्मा और दिनेश पटेल ने ली। इसके बाद इन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी दो : यह मामला जैंतनवाला में बन रहे होटल से जुड़ा है। इसके लोन के लिए वर्ष 2020 में डॉ. सैनी की श्वेता शर्मा नाम की महिला से मुलाकात हुई। उसने खुद को महाराष्ट्र के एक बैंक का कर्मचारी बताया। बताया गया कि श्वेता शर्मा की अनुभव मित्तल, पंकज जैन और अफसर अली से जान-पहचान हैं। ये सभी प्राइवेट फंडिंग करते हैं। उन्हें 80 करोड़ रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया गया। 12 दिसंबर 2020 को सभी लोग साइट विजिट के लिए दून आए और डॉ. सैनी के खर्च पर ही होटल में ठहरे। सिक्योरिटी के रूप में 30 लाख रुपये मांगे। डॉ. सैनी ने 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन, इसके बाद किसी का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed