{"_id":"60813f478ebc3e591008675e","slug":"haridwar-news-big-fire-in-sidcul-haridwar-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सिडकुल स्थित हेवल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सिडकुल स्थित हेवल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
Thu, 22 Apr 2021 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:49 PM IST
सार
आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हावेल्स फैक्ट्री में आग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
सिडकुल स्थित पंखे बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
गुरुवार को दोपहर ढाई बजे के लगभग सिडकुल स्थित हेवल्स फैक्टरी के डस्ट में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर स्टेशन सिडकुल को दी गई। आग भयंकर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई।
पानी कम रहने की वजह से फायर स्टेशन मायापुर, कुंभ मेल की लालजी वाला और टिबड़ी यूनिट से गाड़ियां मंगाई गई, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि फैक्टरी के डस्ट में आग लगी थी। आधे घंटे के मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हेवल्स के एचआर हैड संदीप पराशर ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। फैक्टरी के किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं है। आर्थिक रूप से भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।