फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: app protest for CBI investigation on kumbh covid test an library scam, arrested

हरिद्वार : महाकुंभ कोरोना टेस्टिंग और लाइब्रेरी घोटाले पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का हंगामा, गिरफ्तार

Wed, 23 Jun 2021 03:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Jun 2021 03:35 PM IST
सार

हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर  ले गई।
 

विज्ञापन
haridwar news: app protest for CBI investigation on kumbh covid test an library scam, arrested
कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग और लाइब्रेरी घोटाले को लेकर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मदन कौशिक के कार्यालय पहुंचे और वहां जोरदार हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन


पूछताछ को लेकर तैयार हुई सवालों की लिस्ट
कुंभ में कोरोना टेस्टिंग के कथित घोटाले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों की मंगलवार को पांच घंटे तक बैठक चली। बैठक में फर्म व लैब संचालकों से होने वाले सवालों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए घोटाले के बाद एसआईटी टीम अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल रही है। बीते शुक्रवार को गठित की गई एसआईटी की टीम लगातार पांच दिनों से शासन स्तर से उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट केे एक-एक पन्ने की गहनता से पड़ताल कर रही है।

मंगलवार को नगर कोतवाली में सीओ राकेश रावत, जांच अधिकारी राजेश शाह, राकेंद्र कठैत, राजेंद्र रावत, लक्ष्मी मनोला के बीच पांच घंटे तक आपसी बैठक हुई। बैठक में सवालों की लिस्ट बनाई गई है। जिसमें फर्म संचालक व लैब संचालकों से होने वाले प्रश्नों की लिखा गया है। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि जांच लगातार की जा रही है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है। 


मैक्स कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ 
एसआईटी की टीम ने कुंभ मेले के दौरान मैक्स कॉरपोरेट सर्विस का हरिद्वार में काम देख रहे मुकेश नेगी नाम के एक कर्मचारी से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसआईटी की टीम ने कई सवाल पूछे। मुकेश नेगी ने बताया कि वह कुंभ मेलेे के बाद कंपनी से त्यागपत्र दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed