फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: All India Akhara Parishad welcomes Chief Minister Dhami, give blessing for dissolution of Devasthanam Board

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किया मुख्यमंत्री धामी का स्वागत, देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर दिया आशीर्वाद

Sun, 05 Dec 2021 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Dec 2021 11:54 AM IST
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का जो कानून बनाया गया था उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया है। उसके लिए संत समाज, तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
haridwar news: All India Akhara Parishad welcomes Chief Minister Dhami, give blessing for dissolution of Devasthanam Board
संतों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन व स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए संत लगातार काम कर रहे हैं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए साधु संत अपना योगदान दे रहे हैं। संतों का आशीर्वाद लेकर मैं धन्य हो गया हूं।

विज्ञापन


संतों का आशीर्वाद मेरे लिए एक प्रेरणा: मुख्यमंत्री
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील बत्रा, प्रो. संजय महेश्वरी व अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने की। स्वागत समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद मेरे लिए एक प्रेरणा है। उनके आशीर्वाद से ऊर्जा भी मिलती है। निश्चित तौर पर हम अपने कर्म क्षेत्र में और तेजी से आगे बढ़ेंगे। सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने देवस्थानम बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: आज काशीपुर से खटीमा तक सीएम करेंगे दौरा, हरिद्वार में हुई संतों से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जितने भी मठ मंदिर हैं उन सभी का संवर्धन हो, संरक्षण हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास करेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का जो संकल्प है, उसके लिए हम लगातार काम करेंगे। हमारा राज्य श्रेष्ठ राज्यों की श्रंखला में आएगा।

संत-समाज, तीर्थ-पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का जो कानून बनाया गया था उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया है। उसके लिए संत समाज, तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया है।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम , निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, महामंत्री महंत हरि गिरि, महंत भगतराम श्री महंत प्रेम गिरी, श्री महंत सत्य गिरि, श्री महंत नारायण गिरि, महंत कश्मीरा सिंह, श्री महंत देवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महंत सुखदेव पुरी, महंत रविपुरी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राजगिरि, अनिल शर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद बलराम पासी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, रामानंद इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वैभव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, डॉ. विशाल गर्ग, एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed