फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: cm pushkar singh dhami rudrapur and haridwar visit today

सत्ता संग्राम 2022: आज काशीपुर दौरे पर मुख्यमंत्री धामी, कहा- हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को सर्वेश्रेष्ठ राज्य बनाना

Sun, 05 Dec 2021 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/ हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/ हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Dec 2021 03:23 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: रविववार को अपने दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। खटीमा में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: cm pushkar singh dhami rudrapur and haridwar visit today
पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने दौरे के दौरान काशीपुर में 135 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक मात्र चुनौती राज्य के विकास की है।

विज्ञापन


हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है और इसके लिए हम दिन-रात लगे हुए हैं। सीएम ने कहा कि वह काशीपुर चीनी मिल को चलाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इसके लिए अनुसंधान कराया जा रहा है। सभी वर्गों के विकास की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके लिए सभी विभागों से ब्लूप्रिंट मांगा गया है।

विज्ञापन

ऐतिहासिक क्षेत्र काशीपुर से पुराना नाता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर 12ः16 बजे उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय से की। धामी ने देर से आने के लिए मजाकिया अंदाज में माफी मांगते हुए मातृ शक्ति को प्रणाम किया और कहा कि गुस्सा मत करिए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट सहित तमाम भाजपा नेताओं ने सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि ऐतिहासिक क्षेत्र काशीपुर से उनका पुराना नाता है। आज एक बार फिर वह काशीपुर आकर भाविभोर हैं। उन्होंने क्षेत्र की भूमि का धन्यवाद किया और कहा कि काशीपुर को 51 शक्ति पीठों में से एक मां चैती देवी का आशीष प्राप्त है। इस महान भूमि को भगवान मोटेश्वर महादेव का भी आशीष प्राप्त है। मैं मुख्य सेवक के रूप में आपका आशीष लेने पहुंचा हूं। अब काशीपुर पहले से और विकसित शहर बनेगा। मुझे जो भी समय मिला है उसका एक-एक पहल, एक-एक क्षण मैंने प्रदेश की जनता के जीवन स्तर को सुधारने और राज्य के विकास के लिए तय किया हुआ है।

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’

कहा कि पिछले पांच माह में हमने पांच सौ से ज्यादा लोकहितकारी फैसले लिए हैं। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश नहीं बन जाता है। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को भारत का सर्वेश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इसके लिए हमने दिन-रात एक किए हुए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री देहरादून आए थे, वहां उन्होंने 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की हैं। इससे प्रदेश का विकास होगा। राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती पर तमाम नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। नमामी गंगे योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। वन टाइम सेटलमेंट योजना उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिन के दौरे पर ऊधमसिंह नगर में हैं। वह काशीपुर और खटीमा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं रविवार को काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौर का विरोध करने काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

हरिद्वार में निरंजनी अखाड़ा गए सीएम धामी

अपने दो दिन के दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे। देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने पर यहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया और उन्हें आशीर्वाद भी दिया गया।  श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों को उपहार दिया है। सीएम के आगमन को लेकर एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा और पुलिस ने अखाड़ा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (श्री निरंजनी) के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।


कई समस्याओं से जूझ रहा है काशीपुर

काशीपुर में इस समय कई समस्याएं हैं। जिला न बनने से विकास प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था न होने के चलते एम्स की स्थापना की जरूरत समझी जा रही है। नगर में अभी भी कई सड़कें टूटी हैं, कई बदहाल पड़ी हैं। सभी सड़कों की स्थिति में सुधार किए जाने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में काशीपुर को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थानों की यहां स्थापना होनी जरूरी है। ओवरब्रिज निर्माण समय से पूरा करने, धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग भी प्रमुख है। इसी तरह की तमाम अन्य मांगें भी हैं।

चारधाम यात्रा से जोड़ने पर होगा विकास

काशीपुर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि अगर काशीपुर को चारधाम यात्रा से जोड़ा जाए तो विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। काशीपुर में सिखों का प्रसिद्ध ननकाना साहेब गुरुद्वारा है। गुरु नानक देव भी यहां आ चुके हैं। गौतम बुद्ध यहां एक साल रुके थे। चीनी यात्री व्हेगसांग ने अपने यात्रा वर्णन में काशीपुर का जिक्र किया है। गोविषाण टीले की खुदाई में छठी शताब्दी का मंदिर निकल चुका है। ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से काशीपुर बहुत समृद्ध है। ऐसे में इसे चारधाम यात्रा से जोड़ा जाना चाहिए।

हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री काशीपुर को जिला बनाने की घोषणा करें। जैसा रिंग रोड रुद्रपुर में बन रहा है वैसा ही काशीपुर में भी बनाया जाए ताकि यहां की जनता को जाम से निजात मिले।
- नदीमउद्दीन, एडवोकेट

काशीपुर बीते कुछ सालों से हाशिये पर है। किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सिस्टम की स्थापना करने की तैयारी चल रही है जबकि वहां से ज्यादा जरूरत काशीपुर में है। एम्स का सेटेलाइट सिस्टम काशीपुर में स्थापित किया जाना चाहिए।
- डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आईएमए

यह हैं काशीपुर की प्रमुख मांगें

-काशीपुर को जिला बनाया जाए
-काशीपुर में एम्स की स्थापना हो
-दोनों ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो
-द्रोण नहर पर टू लेन बाईपास रोड का निर्माण कराया जाए
-प्रदेश पर्यटन दर्शिका में काशीपुर भी शामिल हो
-काशीपुर को हवाई सेवा से जोड़ा जाए
-नगर में सीवर ट्रीटमेंट की समस्या को हल किया जाए
-काशीपुर नगर निगम को अन्य निगमों के समान बजट मिले
-काशीपुर को शिक्षा का हब बनाने की दिशा में काम हो
-काशीपुर के उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed