फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News After a long wait new Chandi bridge opened for public Kanwar pilgrims got relief

अमर उजाला की खबर का असर: हरिद्वार में लंबे इंतजार के बाद खुला नया चंडी पुल, कांवड़ यात्रियों को मिली राहत

Wed, 16 Jul 2025 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jul 2025 09:41 PM IST
सार

बुधवार के अमर उजाला माई सिटी के अंक में दावा हवाई, कांवड़ में भी नहीं खुला चंडी घाट का दूसरा पुल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई, जिसके बाद संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने पुल को बुधवार की शाम को खोल दिया।

विज्ञापन
Haridwar News After a long wait  new Chandi bridge opened for public Kanwar pilgrims got relief
हरिद्वार का नया चंडी पुल खुला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार शाम से नीलधारा पर बने नए चंडी पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। कांवड़ मेले में उमड़ रही भीड़ के चलते पुल शुरू न होने से परेशानी पेश आने लगी थी। पुल बनने के बाद भी एप्रोच के अटकने से चालू नहीं हो पा रहा था। अमर उजाला माई सिटी के अंक में जब प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया गया तो अफसरों ने संज्ञान लिया और पुल को खोल दिया।

विज्ञापन


एनएचएआई की ओर से नीलधारा गंगा के ऊपर नए पुल का निर्माण 2020 में कुंभ मेले से पहले शुरू किया गया था। कई बार पुल को जल्द चालू करने के दावे किए गए, लेकिन निर्माण ही तय तिथि पर पूरा होता था। अब जाकर पुल का निर्माण पूरा हुआ तो एप्रोच का पूरा नहीं होने से पुल शुरू नहीं हो पाया था। इधर, कांवड़ मेला शुरू होने के बाद अब डाक कांवड़ के वाहनों का आगमन शुरू होने से पुल चालू न होने से परेशानी खड़ी होने लगी।
विज्ञापन


Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कांवड़ वाहनों के लिए वन वे प्लान, कनखल से एंट्री, सिंहद्वार से होगी निकासी
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार के अमर उजाला माई सिटी के अंक में दावा हवाई, कांवड़ में भी नहीं खुला चंडी घाट का दूसरा पुल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई, जिसके बाद संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने पुल को बुधवार की शाम को खोल दिया। ऐसे में अब कांवड़ यात्रा के साथ ही चारधाम यात्रा में इससे राहत मिलेगी। पुलिस के लिए भी कांवड़ मेले में यातायात व्यवस्था संभालना आसान होगा। क्योंकि एक पुल होने से मेले में जाम की बड़ी समस्या खड़ी होती थी। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने चंडी पुल पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का जायजा लिया।

पुलिस-प्रशासन से वार्ता के बाद फिलहाल पुल को चालू कर दिया गया है। कांवड़ मेले में यातायात प्रबंधन के मद्देनजर पुल को शुरू किया गया है। पुल की सुरक्षा व्यवस्था सभी पूरी हो गई थी।
-  संकेश शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed