फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Acharya Balkrishna Told Government should make baba ramdev vaccine brand ambassador

हरिद्वार: बालकृष्ण बोले- रामदेव के वैक्सीन नहीं लगाने पर भ्रम है तो सरकार उन्हें बना दे ब्रांड एंबेसडर

Wed, 02 Jun 2021 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Jun 2021 08:37 PM IST
सार

बाबा रामदेव के कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने के बयान को लेकर अब आचार्य बालकृष्ण ने उनके बचाव में एक और बयान दिया है। 

विज्ञापन
Haridwar News: Acharya Balkrishna Told Government should make baba ramdev vaccine brand ambassador
आचार्य बालकृष्ण - फोटो : ANI

विस्तार

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी रामदेव के कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगाने के बयान से यदि भ्रम फैला है तो उनको ब्रांड एंबेसडर बनवा दीजिए। हम इसके लिए मना थोड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार स्वामी रामदेव से बात करे और वो स्वयं भी आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि पतजंलि के देशभर में लाखों स्वयंसेवक हैं। स्वामी रामदेव गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन


हरिद्वार: एलोपैथी के बाद अब बाबा रामदेव ने ज्योतिष पर साधा निशाना, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


एलोपैथी चिकित्सा और फार्मा कंपनियों के खिलाफ स्वामी रामदेव ने बीते एक सप्ताह से मोर्चा खोला है। उन्होंने कुछ दिन पहले योग शिविर में साधकों से कहा था कि कोविड से बचाव के लिए योग और आयुर्वेद ही डबल डोज है। स्वयं दशकों से यही डबल डोज ले रहे हैं।

इसलिए उनको वैक्सीन की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान से भले ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन मॉर्डन चिकित्सा पर उठाए सवालों के विरोध में आईएमए के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में चिकित्सकों ने काले फीते बांधकर काम किया और काला दिवस मनाया। 

बालकृष्ण ने रामदेव के बयानों का बचाव किया

आचार्य बालकृष्ण ने एक टीवी इंटरव्यू में स्वामी रामदेव के बयानों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव मॉर्डन चिकित्सा पर दिए बयान पर खेद जता चुके हैं, फिर विवाद कहां रह गया। मॉर्डन पैथी के चिकित्सकों ने काला दिवस मनाकर प्रोपेगेंडा फैलाया। 

उन्होंने कहा कि दिन न काला होता है न भूरा होता है। काला तो मन होता है। स्वामी रामदेव ने कोई विवाद नहीं खड़ा किया, बल्कि प्रश्न उठाए। प्रश्न तो खत्म नहीं होते हैं। प्रश्न बाबा रामदेव के नहीं बल्कि देश के हैं। आईएमए प्रश्न करेगा तो उत्तर देने के लिए वो तैयार हैं, लेकिन आईएमए में दुराग्रह और असम्मान है।

आयुर्वेद वालों को जब पता चला कि उनके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है तो उन्होंने भी भगवा डे मनाया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर स्वामी रामदेव के बयान से कोई भ्रम नहीं फैला है। यदि भ्रम फैला है तो भारत सरकार उनको ब्रांड एंबेसडर बना दे। एक्टिंग और अनर्गल प्रलाप करने से नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed