Animal Cruelty: मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, यूपी की सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि दिसंबर 2022 के बाद यूपी के किसानों को लावारिस और छुट्टा पशुओं के चलते परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों के लिए गाय समस्या थी लेकिन योगी सरकार में गाय पर आधारित खेती की जा रही है। कहा कि भारत की दो आंखें गाय और गांव ही हैं। कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को कनखल पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।
Cm Dhami B'day: हारकर जीतने वाले सियासी बाजीगर बने धामी, लोग कहते हैं- फ्लॉवर नहीं फायर भी हैं पुष्कर
उन्होंने शंकराचार्य से धर्म और अध्यात्म पर चर्चा की। वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। गोशालाओं में देशी गायों का संरक्षण किया जाएगा।
दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि लंपी वायरस के चलते पूरे प्रदेश के पशुओं का लॉकडाउन लगाया गया है। दूसरे प्रदेशों से कोई भी पशु यूपी में नहीं लाए जा रहे हैं। वहीं हाट बाजार और क्रय विक्रय पर रोक लगी है। उत्तरप्रदेश में अब तक लंपी वायरस से 245 पशुओं की मौत हुई है।
मदरसों में दी जा रही राष्ट्रवाद की शिक्षा
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसों में अब राष्ट्रवाद की शिक्षा दी जा रही है। मदरसे राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करने वाली शिक्षा प्रदान करेंगे, न कि आतंकवाद फैलाने वाली शिक्षा को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर मुस्लिम बच्चे के एक हाथ में कुरान हो और एक हाथ में लैपटॉप। इसके लिए सर्वे कमेटियां तैयार की जा रही हैं। इसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अल्पसंख्यक अधिकारी व एसडीएम रहेंगे।
नेपाल बॉर्डर से मध्यप्रदेश तक बन रही इम्यूनिटी बेल्ट
उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहे लंपी वायरस की रोकथाम शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने नेपाल बॉर्डर से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक इम्यूनिटी बेल्ट के जरिए लंपी वायरस को रोकने का प्लान तैयार किया है। इम्यून बेल्ट 10 किलोमीटर चौड़ी होगी। पशुपालन विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग की ओरसे इम्यून बेल्ट के अंतर्गत निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।