फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mansa Devi temple stampede After accident illegal shops on the road were closed

Haridwar Stampede: हादसे के बाद मार्ग पर लगी अवैध दुकानों को बंद कर छिपाया सामान, बिजली का तार भी बन गया राज

Mon, 28 Jul 2025 11:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:01 AM IST
सार

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 22 घायल हैं और पांच लोग गंभीर घायल हैं, 23 लोग सामान्य हैं।

विज्ञापन
Haridwar Mansa Devi temple stampede After accident illegal shops on the road were closed
Haridwar Stampede - फोटो : संवाद

विस्तार

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर हादसे के बाद यहां बनी अवैध अस्थायी दुकानों को बंदकर सामान भी छिपा दिया गया। यहां लगा बिजली का तार भी राज बन गया है। जब टीम मौके पर पहुंची तो तार भी गायब हो गया था।

विज्ञापन

मंदिर मार्ग पर नीचे से लेकर ऊपर तक दोनों तरफ फूल, प्रसाद, खिलौने और खाद्य सामग्री की सैकड़ों दुकानें सजी थीं। यह दुकानें न सिर्फ भीड़ को रोक रही थीं, बल्कि आपात स्थिति में निकलने का कोई सुरक्षित मार्ग भी नहीं छोड़ा गया था। जैसे ही भगदड़ मची, श्रद्धालु इन दुकानों के बीच फंस गए। हादसे के तुरंत बाद मंदिर परिसर और सीढ़ी मार्ग पर लगी कई दुकानें बंद कर दी गईं।

विज्ञापन

कई दुकानदार तो हादसे के बाद अपना सामान लेकर भाग खड़े हुए, जबकि कुछ ने पहाड़ी के पीछे जाकर माल को प्लास्टिक के बोरों में भरकर ढक दिया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है, जहां किसी भी तरह की वाणिज्यिक गतिविधि प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar Stampede: देखते ही देखते मच गई भगदड़...मची थी चीख पुकार, चली गईं जानें; मंजर याद कर सिहर उठे दुकानदार

इसके बावजूद वर्षों से यहां दुकानें लग रही हैं। सूत्रों की मानें तो इन दुकानों से हर महीने मोटी रकम अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचती है, जिसके चलते सबकुछ ‘नजरअंदाज’ किया जाता रहा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed