फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahant Ravindra Puri frisked priests at Mansa Devi Temple issues strict orders also told about on vir

मनसा देवी मंदिर: महंत रवींद्र पुरी ने ली पुजारियों की तलाशी, दी कड़ी हिदायत, वायरल वीडियो पर भी बोले

Wed, 15 Jul 2026 07:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Jul 2026 07:12 PM IST
सार

महंत ने कहा कि कुछ लोग मंदिर की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कई वर्ष पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Haridwar Mahant Ravindra Puri frisked priests at Mansa Devi Temple issues strict orders also told about on vir
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुजारियों की तलाशी भी ली और उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि मंदिर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मंदिर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी: सियासत हुई तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत ने कहा कि कुछ लोग मंदिर की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कई वर्ष पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि मंदिर में कोई भी पुजारी उनसे दक्षिणा या दान की मांग करता है, तो इसकी शिकायत सीधे मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में करें। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed