{"_id":"63124a8742461f31db07225c","slug":"haridwar-mahamandaleshwar-yeti-narasimhanand-will-debate-with-maulana-on-banks-of-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: गंगा तट पर मौलानाओं से शास्त्रार्थ करेंगे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद, दिसंबर में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: गंगा तट पर मौलानाओं से शास्त्रार्थ करेंगे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद, दिसंबर में होगा आयोजन
Fri, 02 Sep 2022 11:59 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:59 PM IST
सार
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में दिसंबर 2021 में तीन दिवसीय धर्म संसद करने के बाद यति नरसिंहानंद ने अब हरिद्वार में सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की घोषण की है।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद गिरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि 25 से 27 दिसंबर तक सर्वानंद घाट पर मौलानाओं से सार्वजनिक शास्त्रार्थ करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में दिसंबर 2021 में तीन दिवसीय धर्म संसद करने के बाद यति नरसिंहानंद ने अब हरिद्वार में सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की घोषण की है। एक बयान में स्वामी यति नरसिंहानंद ने कहा कि वह मुस्लिम मौलानाओं के साथ सार्वजनिक शास्त्रार्थ के माध्यम से लव जिहाद, सिर तन से जुदा, गोहत्या, मठ मंदिर विध्वंस और गजवा-ए हिंद की सच्चाई को समझने और सारे विश्व के सामने लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कार्य गुपचुप कमरों में बैठकर नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने होना चाहिए। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं का पक्ष विश्व के सामने आना चाहिए। अगर मिलकर इन सब प्रश्नों के उत्तर तलाशकर सच्चाई दुनिया के सामने कर रख दी तो संपूर्ण मानवता की बहुत बड़ी सेवा होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय आयोजन का सोशल मीडिया और अन्य संसाधनों से विश्व में प्रसारण किया जाएगा। हरिद्वार में बहुत से ऐसे धर्मगुरु हैं जो बड़े बड़े मौलानाओ के मित्र समझे जाते हैं।
आयोजन में मौलानाओं को आमंत्रित करने के लिए सबकी मदद ली जाएगी। लखनऊ निवासी योगी सरोजनाथ आयोजन के मुख्य संयोजक होंगे। वही सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं को पत्र लिखकर आमंत्रित करेंगे।