फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Mahamandaleshwar Rupendra PrakashPattabhishek and Shobhayatra

कुंभ मेला 2021: पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश का हुआ पट्टाभिषेक, निकाली भव्य शोभायात्रा

Tue, 06 Apr 2021 05:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Mahamandaleshwar Rupendra PrakashPattabhishek and Shobhayatra
हरिद्वार में शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

पंचायती अखाड़ा महानिवार्णी के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश का आज पट्टाभिषेक किया गया। पट्टाभिषेक कार्यक्रम  में राज्यपाल समेत प्रमुख संत व विभिन्न हस्तियां भी शामिल हुईं। 

विज्ञापन


इसके बाद कनखल स्थित अवधूत मण्डल आश्रम से शाही ठाठ बाट के साथ स्वामी रूपेंद्र प्रकाश की शोभायात्रा निकाली गई। अश्व रथ पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर छावनी की ओर निकले। शोभायात्रा में हेलीकॉटर से पुष्पवर्षा की गई। कनखल में विभिन्न स्थानों पर संतो, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021: बैंड-बाजे के साथ निकली पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की भव्य पेशवाई, दिखी अद्भुत छटा, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा कि प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष रूपेंद्र प्रकाश एक महान संत हैं। महामंडलेश्वर बनकर आश्रम की परंपराएं मजबूत करने के साथ वे सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। 


आज निकलेगी बैरागी अखाड़ों की पेशवाई
हरिद्वार में बैरागी अखाड़ा की तीनों अणियों की पेशवाई मंगलवार को निकाली जाएगी। पेशवाई भूपतवाला से दोपहर बाद चलेगी और बैरागी कैंप में प्रवेश करेगी। पेशवाई की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पेशवाई में हेलीकाप्टर से संतों पर पुष्पवर्षा होगी और एक हजार से अधिक खालसे मौजूद रहेंगे। श्री दिगंबर अणि अखाड़ा, श्री निर्वाणी अणि अखाड़ा और श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े की पेशवाई सामूहिक भूपतवाला के माता वैष्णव देवी शक्ति पीठ आश्रम से निकलेगी। पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड, ललतारौ पुल, वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति होते हुए तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक से होकर कैंप पहुंचेगी।

दो अप्रैल को स्थापित हुई थी धर्मध्वजा
बैरागी संतों के तीनों अखाड़ों की धर्म ध्वजाएं शुक्रवार दो अप्रैल को मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से स्थापित हुई थीं। इसके बाद से अखाड़ों में रोजाना धार्मिक अनुष्ठान, जप और तप शुरू होग गया था। बैरागी अखाड़े के इष्टदेव हनुमानजी महाराज हैं। इसलिए बैरागी संतों ने हनुमान जी को आराध्य मानकर धर्म ध्वजा की स्थापना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed