फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: RSS and Congress Seva Dal workers will help Police To Control traffic

महाकुंभ 2021: एक मंच पर आए आरएसएस और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता, यातायात संभालने में करेंगे मदद

Mon, 05 Apr 2021 02:18 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Apr 2021 02:18 AM IST
सार

  • महाकुंभ में आएसएस और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता करेंगे पुलिस की मदद 
  • आईजी कुंभ संजय गुंज्याल की पहल पर यातायात व्यवस्था संभालने के साथ बचाव कार्य में करेंगे सहयोग 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: RSS and Congress Seva Dal workers will help Police To Control traffic
ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ मेले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बाद अब कांग्रेस सेवा दल के सदस्य भी मेला प्रशासन और पुलिस की मदद करते नजर आएंगे। दो धुर विरोधी संगठनों के अलावा 14 स्वयंसेवी संगठनों के स्वयं सेवक कुंभ में अपना योगदान देंगे। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 14 स्वयंसेवी संगठनों को पत्र भेजा था। सभी संगठनों ने अपने-अपने स्वयंसेवक भेजने की सहमति दे दी है। 

विज्ञापन


पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के कारण इस बार केंद्र सरकार से महाकुंभ के लिए मात्र 40 कंपनी ही अर्द्धसैनिक बल मिला है। जबकि वर्ष 2010 में 101 कंपनी मिली थी। इसके साथ ही कोविड की वजह से थाने चौकियां भी कम बनाए गए थे। अब मेला पुलिस ने थानों और चौकियों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021: हरकी पैड़ी पर होगा भव्य गंगा पूजन, 151 शंखों से होगा शंखनाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्टाफ की कमी के चलते आईजी मेला संजय गुंज्याल ने जिलेभर के 14 स्वयंसेवी संगठनों को पत्र भेजकर स्वयंसेवकों की मांग की थी। सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सहमति दी थी। कांग्रेस सेवा दल ने भी कुंभ के दौरान सेवा करने को हामी भरी है। अब दोनों संगठनों के कार्यकर्ता मेला क्षेत्र में एक साथ सेवा करते नजर आएंगे। 

यह होंगे प्रमुख काम 

पुलिस व अर्द्धसैनिक बल कम होने के कारण इस बार अलग-अलग संगठनों के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचाने और उनके स्नान में मदद करेंगे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था भी संभालेंगे। राहत व बचाव कार्य में भी मदद करेंगे। 

14 संगठनों के मिलेंगे दो हजार स्वयंसेवक 
14 संगठनों के दो हजार स्वयंसेवक कुंभ मेला पुलिस की मदद करेंगे। इसमें प्रमुख रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कांग्रेस सेवादल, भारत स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेेवा योजना, पंतजलि योगपीठ, शांतिकुंज, वेद संस्कृति महाविद्यालय, व्यापार मंडल, वैदिक कन्या गुरुकुल, भारत सेवाश्रम संघ, रोटरी क्लब, लायंस क्लब व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन।   

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कांग्रेस सेवा दल अपने स्वयंसेवक मेला पुलिस को दे रहा है। उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। दोनों संगठनों के स्वयंसेवक मां गंगा की सेवा मिलजुलकर करेंगे। 
- संजय गुंज्याल, आईजी कुंभ मेला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed