फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: Grand Ganga Puja to be held at Har ki pauri with 151 Shankh

महाकुंभ 2021: हरकी पैड़ी पर होगा भव्य गंगा पूजन, 151 शंखों से होगा शंखनाद

Sun, 04 Apr 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Apr 2021 09:42 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्य सचिव भी अनुष्ठान में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Grand Ganga Puja to be held at Har ki pauri with 151 Shankh
हरकी पैड़ी पर शंखनाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने की कामना के लिए श्री गंगा सभा की ओर से मंगलवार को भव्य गंगा पूजन किया जाएगा। गंगा पूजन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि, डीजीपी, कई कैबिनेट मंत्री और मेला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी शामिल होंगे। गंगा पूजन का लाइव प्रसारण भी होगा। 

विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए गंगा पूजन किया जाता है। इस बार छह अप्रैल को गंगा पूजन किया जाएगा। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि हरिद्वार में 11 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। देशभर से गंगा भक्त कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। मां गंगा जीवनदायनी हैं, इसलिए कुंभ के निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
विज्ञापन


महाकुंभ: 108 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली पेशवाई, हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्पवर्षा, दिखी अनोखी छटा, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार छह अप्रैल को दोपहर एक बजे गंगा पूजन किया जाएगा। आयोजन में मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, जिले के सभी विधायक, मेलाधिकारी, मेला आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी आदि अधिकारी शामिल होंगे।

151 शंखों से होगा शंखनाद

हरिद्वार महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न्न कराने के लिए छह अप्रैल को हरकी पैड़ी पर होने वाले गंगा पूजन कार्यक्रम के दौरान 151 शंखों से शंखनाद भी किया जाएगा। शंखनाद करने वाले छात्रों को पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है।

शंखनाद संस्कृत महाविद्यालयों के छात्र करेंगे। इसके लिए मेला नियंत्रण भवन में पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। शंखनाद करने वाले छात्रों को 15 लाइनों में 10-10 के हिसाब से खड़ा किया जाएगा। वह पहले अलग-अलग पंक्ति में शंखनाद करेंगे। इसके बाद सभी एक साथ करेंगे।

अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व शंखनाद का पूर्वाभ्यास संस्कृत विद्यालयों के छात्र कर रहे हैं। पूर्वाभ्यास साक्षी कुकरेजा, मनस्वी शुक्ला, पांडुरंग गायकवाड, श्वेता अरोड़ा, अभिजीत की निगरानी में कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed