{"_id":"60699dde1b42693d6e5daeba","slug":"haridwar-maha-kumbh-2021-police-patrolling-will-be-monitored-through-mobile-app-in-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ 2021: मोबाइल एप से होगी पुलिस गश्त की निगरानी, ड्यूटी प्वाइंटों पर रख सकेंगे नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ 2021: मोबाइल एप से होगी पुलिस गश्त की निगरानी, ड्यूटी प्वाइंटों पर रख सकेंगे नजर
Sun, 04 Apr 2021 04:58 PM IST
अलका त्यागी
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Apr 2021 04:58 PM IST
सार
- महाकुंभ को लेकर सतर्कता, पुलिसकर्मियों को डाउनलोड करना होगा एप
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महाकुंभ में सुरक्षा के मद्देनजर अब पुलिस गश्त की निगरानी मोबाइल एप से होगी। जल्द ही बॉर्डर से लेकर शहर और देहात के पुलिसकर्मियों को एप डाउनलोड करना होगा। इसके जरिए अधिकारी अधीनस्थों की ड्यूटी प्वाइंटों पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया से लेकर किराएदारों के सत्यापन तक पर पुलिस का जोर है। अब पुलिस अधिकारियों की ओर से महाकुंभ को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से नया प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
अब पुलिसवालों की रात्रि गश्त की निगरानी मोबाइल एप से की जाएगी। इसके लिए एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बॉर्डर से लेकर शहर और देहात के पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... महाकुंभ 2021: अब आसमान से देखिए कुंभनगरी के नजारे, 30 अप्रैल तक चलेगी हेली सेवा
साथ ही इस ग्रुप में हर गतिविधियों के बारे में जानकारी डाले जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जल्द ही सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल में एक एप भी डाउनलोड कराया जाएगा। एप से जुड़ने के बाद पुलिसकर्मी किन रास्तों पर गए, कब, कहां मौजूद थे, सबकी जानकारी अधिकारियों को होगी।
अधिकारी को भेजना होगा रूट चार्ट
पुलिसकर्मियों को रूट चार्ट भी बनाना होगा। इस रूट चार्ट को अधीनस्थ को अपने अधिकारी को भेजना होगा, उसे देखकर यह पता चल जाएगा कि वह तय लोकेशन पर थे कि नहीं। ड्यूटी पर थे, तो गश्त कितनी और कहां की यह भी मालूम हो जाएगा।
सभी पुलिसकर्मियों को मोबाइल एप के जरिए जोड़ने का प्लान तैयार कराया जा रहा है। एप की मदद से पता चल जाएगा कि रात्रि गश्त पर कौन, कहां था और किन रास्तों का इस्तेमाल कर उसने गश्त की। इससे उनके गश्त की लोकेशन जानना आसान हो जाएगा।
- प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात