{"_id":"69cb6bf712fbf639ed0d7eec","slug":"haridwar-leopard-terror-in-bahadrabad-attacks-uncle-and-nephew-near-inter-college-both-critically-injured-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बहादराबाद में गुलदार का आतंक, इंटर कॉलेज के पास मामा भांजे पर किया हमला, दोनों गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बहादराबाद में गुलदार का आतंक, इंटर कॉलेज के पास मामा भांजे पर किया हमला, दोनों गंभीर
Tue, 31 Mar 2026 12:18 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:18 PM IST
सार
क्षेत्र में गुलदार के हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने लगातार दूसरे दिन गुलदार के हमले से घायलों को लेकर घटना की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी किशनपुर के पास गुलदार ने मामा-भांजे को घायल कर दिया। हमले में कपिल कुमार (36) और उनके भांजे शुभम कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने बचने के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गुलदार को किसी तरह भगाया जा सका। स्थानीय निवासियों के अनुसार घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले गुलदार ने एक दुकानदार पर हमला किया था। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है।
विज्ञापन
कपिल कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बहादराबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, अचानक खेत से निकले गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तूफान का येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने वन विभाग की टीम को बनाया बंधक
क्षेत्र में गुलदार के हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने लगातार दूसरे दिन गुलदार के हमले से घायलों को लेकर घटना की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और उन्हें बंधक भी बना लिया। ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि क्षेत्राधिकारी के लिखित आश्वासन देने पर टीम को जाने दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि रोहालकी गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए जा रहे हैं। गश्त भी बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही आदमखोर गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।
गुलदार का आतंक, लगातार दूसरे दिन भी किया हमला
गुलदार ने लगातार दूसरे दिन भी हमला किया। एक दिन पहले गुलदार ने रोहालकी किशनपुर गांव के रास्ते पर दुकान बंद कर शनिवार रात अपने गांव लौट रहे एक बुजुर्ग व्यापारी पर हमला कर घायल कर दिया था। ललित चौहान (60) निवासी रोलालकी किशनपुर शनिवार रात करीब 9:30 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से बोंगला अंडरपास के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे, तभी गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और गुलदार को भगाया।