फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Late actor Dharmendra's ashes immersed in Ganga; family distances itself from media

Haridwar: पोते ने हरकी पैड़ी पर दादा धर्मेंद्र की अस्थियां की विसर्जित, पूजा के बाद परिवार मुंबई रवाना

Wed, 03 Dec 2025 12:33 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:33 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, श्रवणनाथ नगर स्थित एक निजी होटल के पीछे घाट पर सुबह करीब सात बजे धार्मिक कर्मकांड पूरे किए गए।

विज्ञापन
Haridwar: Late actor Dharmendra's ashes immersed in Ganga; family distances itself from media
अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दी गईं। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवारजनों के साथ परंपरागत पूजा-अर्चना की। इससे पहले  सनी देओल के बेटे करण ने विधि विधान के साथ हरकी पैड़ी पर अस्थियों को प्रवाहित किया।  इसके बाद होटल के पास गंगा घाट पर पूरे परिवार ने पूजा अर्चना कर स्नान किया। इसकी पुष्टि तीर्थ पुरोहित राहुल श्रोत्रिय ने की है।

विज्ञापन


अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम पूरी गोपनीयता के साथ किया गया। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मौके पर मौजूद सीमित लोगों को भी किसी तरह की जानकारी साझा न करने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन


पूजा सम्पन्न होने के बाद देओल परिवार बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। घाट से होटल और फिर एयरपोर्ट तक की पूरी मूवमेंट भी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच सम्पन्न की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अब रेलवे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार

24 नवंबर को हुआ था निधन
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म जगत से लेकर प्रशंसकों तक में शोक की लहर है। सनी और बॉबी देओल लगातार पिता की अंतिम रस्मों में जुटे हुए हैं, और हरिद्वार में बुधवार को संपन्न यह कर्मकांड भी परिवार के लिए बेहद भावुक क्षण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed