{"_id":"692f38e918b2c3b0e70bc13d","slug":"uttarakhand-news-now-cheating-in-railway-recruitment-board-computer-based-exam-solver-arrested-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अब रेलवे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अब रेलवे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार
Wed, 03 Dec 2025 12:41 AM IST
अलका त्यागी
अवनीश चौधरी, अमर उजाला, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:41 AM IST
सार
आशंका जताई है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। पकड़े गए शख्स को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में बड़ी सेंधमारी सामने आई है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए एक संदिग्ध सॉल्वर को पकड़ा गया है, जिसके तार हरियाणा से जुड़े होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए शख्स को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ देर रात तक संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी से पूछताछ करके उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
Haldwani: सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली, अब नौ दिसंबर को होगी
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। सीओ सदर अंकित कंडारी का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। आरोपी से जुड़े लिंक खंगाले जा रहे हैं।