फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: CM Tirath Singh Rawat Told Kumbh Compare with markaj is not right

उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा, कुंभ की तुलना मरकज से करना ठीक नहीं

Tue, 13 Apr 2021 04:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 04:52 PM IST
सार

  • सीएम तीरथ बोले- कोविड गाइडलाइन के साथ संपन्न हुआ दूसरा शाही स्नान
  • कुंभ की व्यवस्थाएं अलग, मरकज से तुलना करना सही नहीं

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: CM Tirath Singh Rawat Told Kumbh Compare with markaj is not right
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मरकज की कुंभ से तुलना करना ठीक नहीं है। वहां मरकज में लोग एक ही हॉल में सोते थे। जबकि कुंभ केवल हरिद्वार तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ क्षेत्र तक फैला है। स्नान के लिए 16 घाट हैं। अलग-अलग समय पर श्रद्धालु व साधु संत समाज के लोग स्नान कर रहे हैं। मरकज में एक ही हाल में कई कई लोग रहे। एक ही रजाई का अधिक लोगों ने इस्तेमाल किया। कुंभ की व्यवस्थाएं अलग हैं, इसलिए कुंभ की तुलना मरकज से करना सही नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ 2021 के दूसरे शाही स्नान का आयोजन भी कोविड 19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दिव्यता व भव्यता के साथ संपन्न हो गया है। उन्होंने सुरक्षित और सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

उन्होंने कहा कि  शाही स्नान में अखाड़ों के संत समाज से लेकर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार कुंभ 2021 में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। उन्होंने प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बताया सोमवती अमावस्या पर हुए दूसरे शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह रहा। सुबह आठ बजे तक ही 15 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। वहीं स्नान के समापन तक करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 

महाकुंभ 2021: तीनों बैरागी संतों की भीड़ 10 अखाड़ों पर पड़ी भारी, स्नान के लिए देना पड़ा दोगुना समय, तस्वीरें...  

कुंभ के आयोजन में चुनौतियां बहुत हैं

सीएम ने कहा कि कोविड की विपरीत परिस्थितियों में हो रहे कुंभ के आयोजन में चुनौतियां बहुत हैं। लेकिन हमारी सरकार ने उस चुनौती को स्वीकार किया और कुंभ को दिव्यता और भव्यता के साथ सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। मेले में संत समाज की हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके स्वागत में कोई कमी नहीं है। किसी श्रद्धालु को भी कहीं परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कुंभ में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय निर्धारित है और श्रद्धालुओं के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। प्रदेश में टीका उत्सव के लिए व्यवस्थाएं पूरी की गई है और टीकाकरण को जिला से लेकर ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर पर कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed