{"_id":"60746d108ebc3e8d1c7689de","slug":"kumbh-mela-2021-somvati-amavasya-snan-35-lakh-devotees-doing-shahi-snan-and-covid-19-rules-broken-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाकुंभ में चैत्र सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कोविड के साए में 35 लाख श्रद्धालुओं और संतों ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में सभी 13 अखाड़ों के संतों ने राजसी ठाठ के साथ शाही स्नान किया।
गंगा किनारे सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हाथों में डमरू, त्रिशूल, गदा और ध्वज थामे संतों का शाही स्नान देखते ही बन रहा था। वहीं, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम भी तार-तार नजर आए।
अखाड़ों के शाही जुलूस के दौरान अधिकांश संतों ने मास्क नहीं पहना था। बता दें कि हाल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि कोविड संक्रमित मिले थे। वहीं, जूना और श्री निरंजनी अखाड़े में संतों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में कोविड सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी हो जाता है।
शाही स्नान के लिए रविवार दोपहर से बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रात करीब 12 बजे से श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। हालांकि, स्नान का शुभ मुहूर्त सोमवार तड़के चार बजे से पांच बजे तक और दोपहर 12 से 12.45 बजे तक था।
2 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
सुबह आठ बजे तक श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर भी स्नान किया। भीड़ बढ़ने पर सुबह सात से आठ बजे तक हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पूरी तरह पैक रहे। इसके बाद मेला पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट श्रद्धालुओं से खाली करवा दिए और अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए रिजर्व कर दिए। हरकी पैड़ी क्षेत्र की सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे ब्रह्मकुंड में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संतों ने सबसे पहले स्नान किया।
3 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
इनके साथ आनंद अखाड़े के संत भी थे। इसके बाद जूना अखाड़े के संतों के साथ अग्नि और आह्वान अखाड़े के संतों ने स्नान किया। जूना अखाड़े के साथ ही सबसे आखिर में किन्नर अखाड़े के संतों ने भी शाही स्नान किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के साथ अटल अखाड़े के संतों ने स्नान किया। इसके बाद क्रमवार बैरागियों के निर्मोही, दिगंबर और निर्वाणी अखाड़ों के संतों ने शाही स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
बड़ा उदासीन, नया उदासीन के बाद आखिरी में शाम को निर्मल अखाड़े के संतों ने डुबकी लगाई। छावनी से अखाड़ों के संत राजसी ठाठ-बाठ के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे। बैरागियों के जय श्रीराम और नागा संन्यासियों के हर-हर महादेव के जयकारों से हरकी पैड़ी क्षेत्र गूंजती रही। शाम सात बजे तक सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
5 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
मेला आईजी संजय गुंज्याल के मुताबिक सोमवती अमावस्या पर 35 लाख लोगों ने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के घाटों पर डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि मेला सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है। अब हमें 14 अप्रैल के स्नान को लेकर तैयारी करनी है। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, मेला अधिकारी दीपक रावत अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र का जायजा लेते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।