{"_id":"60d94df6cf77cf2ed56596cd","slug":"haridwar-kumbh-corona-testing-scam-partner-of-max-and-the-operator-of-lal-chandani-lab-will-be-face-to-face-today-in-front-of-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला : आज आमने-सामने होंगे मैक्स के पार्टनर व लाल चंदानी लैब के संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला : आज आमने-सामने होंगे मैक्स के पार्टनर व लाल चंदानी लैब के संचालक
Mon, 28 Jun 2021 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:56 AM IST
सार
पूछताछ की तैयारियों को लेकर रविवार को एसआईटी के सदस्यों ने बैठक की और सवालों की लिस्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार कुंभ में कोरोना टेस्टिंग के कथित घोटाले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) सोमवार को मैक्स के पार्टनरों व लाल चंदानी लैब के संचालकों का आमना-सामना कराएगी। एसआईटी अब तक दोनों के अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
बयानों में समानता नहीं होने से मैक्स और नलवा लैब वालों को एकसाथ पूछताछ की जाएगी। पूछताछ की तैयारियों को लेकर रविवार को एसआईटी के सदस्यों ने बैठक की और सवालों की लिस्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
एसआईटी की टीम पिछले 10 दिनों से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के बाद आरोपियों के बयान दर्ज करने के साथ ही पूछताछ कर रही है। सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा, मेलाधिकारी डा. अर्जुन सिंह सेंगर और कोविड सेल के नोडल प्रभारी डॉ. नरेंद्र त्यागी के 18 जून से 22 जून तक कई बार पूछताछ कर बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद 24 जून से फर्जीवाड़े के मामले में नामजद फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनरों, नलवा लैब हिसार के संचालक और डॉक्टर लालचंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के संचालकों से पूछताछ शुरू की गई है।
फर्म के पार्टनरों, नवला और लाल चंदानी लैब के संचालकों से एसआईटी व सीडीओ सौरभ गहरवार पूछताछ कर चुके हैं। एसआईटी के द्वारा मैक्स के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत और डॉक्टर लाल चंदानी लैब के संचालकों से शनिवार को की गई पूछताछ और बयानों में विरोधाभास है।
इसलिए सोमवार को लाल चंदानी लैब के संचालकों व मैक्स के पार्टनरों को बुलाया गया है। रविवार को एसआईटी कार्यालय रोशनाबाद में एसआईटी टीम के सदस्यों कई घंटों तक आपसी बैठक चली। जिसमें आज होने वाली पूछताछ को लेकर रूपरेखा तैयारी गई। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि आज मैक्स के पार्टनरों व लाल चंदानी लैब के संचालकों से पूछताछ होगी।