फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: PM Narendra Modi gives Hint for grand kumbh mela

Kumbh Mela 2021: भव्य महाकुंभ आयोजन का संकेत दे गए प्रधानमंत्री मोदी, श्रद्धालुओं को दिया न्योता 

Wed, 30 Sep 2020 04:28 PM IST
अलका त्यागी राकेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
राकेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Sep 2020 04:28 PM IST
सार

  • गंगा के निर्मलता के सुखद अनुभव लेने के लिए श्रद्धालुओं को दिया न्योता 
  • मार्च में प्रस्तावित हैं महाकुंभ के मुख्य स्नान 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News:  PM Narendra Modi gives Hint for grand kumbh mela
कुंभ मेला 2021:

विस्तार

हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा की शुद्धता और निर्मलता के बहाने यह संकेत दे गए। उन्होंने प्रयागराज के बाद हरिद्वार में गंगा के निर्मलता और अविरलता के सुखद अनुभव को लेकर देश और विदेश के श्रद्धालुओं को एक तरह से हरिद्वार आने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


महाकुंभ के स्वरूप को लेकर लंबे समय से संशय की स्थिति बनी हुई है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अगले साल फरवरी में निर्णय लेने की बात कह चुके हैं। प्रधानमंत्री के कुंभ से जुड़े भाषण को लेकर धर्मनगरी से जुड़ा हर वर्ग बेहद उत्साहित है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ 2021: प्रयागराज की तर्ज पर कुंभ क्षेत्र को भगवा रंग में रंगने की तैयारी, ऐसे सजेगा शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ अपने निर्धारित समय पर होगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उसके स्वरूप को लेकर संशय बरकरार है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी फरवरी में महाकुंभ के स्वरूप को लेकर निर्णय लेने की बात दोहरा रहे हैं।

जबकि धर्मनगरी के कारोबारी लगातार यह मांग कर रहे हैं कि कुंभ भव्य कराया जाए। सरकार ने हाल में ही बॉर्डर पर ढील देने के साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के कोविड टेस्ट रिपोर्ट लाने की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने के दौरान मंगलवार को व्यापारियों के उत्साह को दोगुना करने का काम किया है। पीएम ने कहा कि प्रयागराज में गंगा की स्वच्छता को लेकर देश और विदेश के पर्यटकों ने खूब सराहा था।

पीएम ने कहा कि हरिद्वार के महाकुंभ में इससे और साफ गंगा जल में डुबकी लगाने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तो एक कदम आगे जाकर गंगाजल आचमन करने लायक होने का दावा किया है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि प्रधानमंत्री साफ तौर से संकेत दे गए हैं कि महाकुंभ का स्वरूप भव्य होगा।

अब जरूरत इस बात की है कि राज्य सरकार कुंभ से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूरा कराने का काम करे। ज्वालापुर के व्यापारी सुरेश भटीजा का कहना है कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह गंगा जल की निर्मलता पर फोकस किया है, उससे साफ जाहिर है कि कुंभ ऐतिहासिक होगा। कुंभ के शाही स्नान मार्च में प्रस्तावित हैं। तब तक स्थितियां काफी बदली हुई होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed