फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh 2021: Haridwar City will seen in Bhagwa Colour before Kumbh Mela Like Prayagraj

हरिद्वार कुंभ 2021: प्रयागराज की तर्ज पर कुंभ क्षेत्र को भगवा रंग में रंगने की तैयारी, ऐसे सजेगा शहर

Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
सार

  • दीवारों पर होगी आध्यात्मिक और पौराणिक कथाओं से जुड़ी वॉल पेंटिंग
  • बाजार के प्रतिष्ठानों के बोर्ड, रंग, साइज और लिखावट में होगी समानता 

विज्ञापन
Maha Kumbh 2021: Haridwar City will seen in Bhagwa Colour before Kumbh Mela Like Prayagraj
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र को भी महाकुंभ-2021 से पहले भगवा रंग में रंगने की तैयारी है। कुंभ क्षेत्र के सभी भवनों को भगवा रंग से रंगने के साथ दीवारों पर आध्यात्मिक और पौराणिक कथाओं से जुड़ी वॉल पेंटिंग भी कराई जाएगी। खास बात यह है कि बाजारों में सभी प्रतिष्ठानों के बोर्ड एक ही साइज और रंग के होने के साथ लिखावट भी एक ही तरह की होगी। कुंभ मेला प्रशासन ने अपनी इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए व्यापारी संगठनों से सहयोग मांगने की पहल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


 प्रयागराज में कुंभ का भ्रमण करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर मेला प्रशासन ने महाकुंभ को भव्य रुप देने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से हुई बातचीत में हरिद्वार को भगवा रंग में रंगने और आध्यात्मिक वॉल पेंटिंग कराने का अनुरोध किया था। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मेला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ 2021: तय समय पर सीमित श्रद्धालुओं के साथ होगा कुंभ, केवल पास पर ही मिलेगा प्रवेश 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान हरकी पैड़ी से जुड़े तमाम रास्तों में प्रत्येक दुकान के बोर्ड का कलर, साइज और लिखावट एक ही रंग के कराने की योजना है। सबकुछ एक जैसा होने से बाजार का नजारा देखने लायक होगा। उन्हाेंने बताया कि मेला प्रशासन जल्द ही व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी योजना को अंतिम रूप देगा। उन्होंने कहा कि रंग कौन सा होगा, यह फैसला व्यापारियों को लेना है।

मेला प्रशासन इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गंगा घाट की तरफ बने व्यवसायिक भवनों और मकानों की दीवारों पर यूनिफार्म कलर कराया जाएगा। इसके लिए सभी पक्षों से बात की जा रही है। पहले शासन की फसाड पॉलिसी के तहत पूरे शहर को एक रंग देना था, लेकिन उस पर काम नहीं हो पाया है। अब कुंभ में छोटे तौर पर इसका प्रयोग किया जाएगा। 

घाटों के निर्माण को समयावधि तय 

मेला अधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी पर बनने वाले घाटों के लिए समयावधि तय कर दी है। उन्होंने सोमवार को हरकी पैड़ी पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्हाेंने बताया कि शिव घाट को 30 सितंबर, सुभाष घाट और मालवीय घाट को 20 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने हरकी पैड़ी के दूसरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। 

कुंभ को सीमित करने की कोशिश पर जताया विरोध 
व्यापार मंडल (संबंध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी के नेतृत्व में मेलाधिकारी दीपक रावत से मुलाकात की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कुंभ को सीमित करने की कोशिश को व्यापारियों पर कुठाराघात बताया। व्यापारियों ने कहा कि करोड़ों  हिंदुओं की आस्था से जुड़े महाकुंभ को ई-पास व्यवस्था नहीं चल पाएगा।

कोरोना काल के कारण पहले से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं रह जाएगा। सरकार यदि अपनी जिद पर अड़ी रही तो उसका विरोध किया जाएगा। उधर कमल ब्रजवासी ने नाई सोते से लेकर गऊघाट तक सीवर निकासी के लिए डल रही लाइन पर आपत्ति जताई। उन्होंने सुधार को कई सुझाव भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed