फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Income Tax Department team raided Kotdwar tax evasion of 4 crore rupees revealed

Haridwar: हरिद्वार आयकर विभाग की टीम का कोटद्वार में छापा, चार करोड़ की टैक्स चोरी आई सामने

Sat, 25 Nov 2023 10:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Nov 2023 10:33 PM IST
सार

पर आयुक्त राज्य कर गढ़वाल जोन हरिद्वार पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त राज्य कर रुड़की डॉ. सुनीता पांडे के नेतृत्व में इंगट तथा आयरन स्क्रैप का व्यापार करने वाली फर्म पौद्दार इस्पात प्रा. लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया जशोधरपुर कोटद्वार में टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Haridwar Income Tax Department team raided Kotdwar tax evasion of 4 crore rupees revealed
छापा मारती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग हरिद्वार की विशेष अनुसंधान शाखा इकाई ने कोटद्वार की आयरन स्क्रैप की एक फर्म में छापा मारा। जहां टीम ने दस्तावेज खंगालते हुए कर चोरी पकड़ी। फर्म स्वामी ने मौके पर ही 25 लाख रुपये का टैक्स जमा करा दिया। जबकि, टीम ने आगे की जांच शुरू कर दी है। अब जांच में जितनी कर चोरी सामने आएगी, उसके हिसाब से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


PCS Main Exam: उत्तराखंड के बारे में दो प्रश्नपत्र हो सकते शामिल, कैबिनेट में आ सकता प्रस्ताव
विज्ञापन


शनिवार को अपर आयुक्त राज्य कर गढ़वाल जोन हरिद्वार पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त राज्य कर रुड़की डॉ. सुनीता पांडे के नेतृत्व में इंगट तथा आयरन स्क्रैप का व्यापार करने वाली फर्म पौद्दार इस्पात प्रा. लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया जशोधरपुर कोटद्वार में टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कई घंटों तक आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज खंगाले। सहायक आयुक्त विनोद कुमार आर्य ने बताया कि फर्म की प्राथमिक जांच में फर्म के अस्तित्वहीन फर्मों से खरीद प्रदर्शित करते हुए बोगस का लाभ लिए जाने की बात सामने आई।

प्रथम दृष्टया करीब चार करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई। इसके सापेक्ष फर्म स्वामी की ओर से मौके पर ही 25 लाख कर के रूप में जमा कराए गए। साथ ही फर्म की ओर से जा रही खरीद-बिक्री की विस्तृत जांच चल रही है।

इस दौरान उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा, सहायक आयुक्त विनोद कुमार आर्य, सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल, राज्य कर अधिकारी हरिकृष्ण खुगशाल, राज्य कर अधिकारी अविनाश कुमार झा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed