फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar in threat of ISI terror.

हरिद्वार के बारे में इजाज ने 'आका' को भेजी ये अहम जानकारियां

Mon, 07 Dec 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 07 Dec 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
haridwar in threat of ISI terror.

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की गिरफ्त में आए पाक जासूस इजाज का कबूलनामा यदि सही है तो हरिद्वार अर्द्धकुंभ मेले पर आतंकी साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन


कुंभनगरी से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर यह जासूस पाकिस्तान को भेज चुका है। जासूस से रायवाला कैंट का नक्शा मिलने से अर्द्धकुंभ पर आतंकी साया मंडराने की आशंका और बलवती हो गई है। 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मेरठ में पाक जासूस इजाज को गिरफ्तार किया था।

तब से वह एक के बाद एक खुलासे कर एसटीएफ को चौंका रहा है। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले अर्द्धकुंभ मेले को लेकर भी रेकी की है। इसके लिए वह कई दिन तक हरिद्वार में रुका था। उसके पास से एसटीएफ को हरिद्वार में खिंचवाई गई एक फोटो भी मिली है।

विज्ञापन

जरा सी चूक या लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

haridwar in threat of ISI terror.

इजाज ने माना कि अर्द्धकुंभ से संबंधी कई जानकारियां उसने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को मुहैया करवाई है। इनमें आगामी अर्द्धकुंभ, कांवड़ यात्रा एवं अन्य लक्खी स्नानों में जुटने वाली भीड़ का पूरा जिक्र किया गया है।

अर्द्धकुंभ में देश के किस-किस प्रदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनकी संख्या लगभग कितनी रहती है, इसकी जानकारी भी वह जुटा चुका है।

पाक जासूस के कब्जे से रायवाला कैंट का नक्शा मिलना ही सीधे-सीधे अर्द्धकुंभ मेले पर आतंकी साया मंडराने की तरफ इशारा है। ऐसे में अर्द्धकुंभ में पुलिस की जरा सी चूक या लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। लिहाजा उसे अब सुरक्षा के और कड़े इंतजाम करने होंगे।

पाक जासूस ने पूछताछ में क्या-क्या खुलासे किए हैं। इसकी जानकारी हमें मिल गई है। पुलिस टीम पूछताछ के लिए मेरठ भेजी जा रही है। अर्द्धकुंभ की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह चाक चौकस है। किसी श्रद्धालु को घबराने की जरूरत नहीं है।
- जीएस मर्तोलिया, डीआईजी, अर्द्धकुंभ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed