फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Girl Sexual Assault and Murder Case: accused Rajiv sent to 14-day judicial custody

हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: आरोपी राजीव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

Mon, 28 Dec 2020 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 08:22 PM IST
सार

  • सुल्तानपुर से पकड़े जाने के बाद सोमवार सुबह पुलिस अभिरक्षा में पहुंचा था हरिद्वार
  • 20 दिसंबर को 11 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला

विज्ञापन
Haridwar Girl Sexual Assault and Murder Case: accused Rajiv sent to 14-day judicial custody
पकड़ा गया आरोपी(सफेद टीशर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोप में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार राजीव कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वह सात दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। आठवें दिन वह हाथ आया।  

विज्ञापन


सोमवार सुबह आरोपी राजीव कुमार को हरिद्वार लाया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम (रिमांड मजिस्ट्रेट) पारूल थपलियाल की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दे दिया। 
विज्ञापन


बता दें, ऋषिकुल क्षेत्र में 20 दिसंबर को 11 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शव राजीव कुमार के घर से बरामद हुआ। पुलिस ने राजीव के भांजे रामतीरथ यादव को घटना के दिन ही मौके से दबोच लिया, लेकिन आरोपी राजीव फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: पेशेवर अपराधियों से भी शातिर निकला आरोपी राजीव, सात दिन बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजीव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमों ने उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ताबड़तोड़ छापे मारे थे। सात दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने रविवार सुबह एक लाख रुपये के इनामी फरार आरोपी राजीव को सुल्तानपुर से दबोच लिया। इससे पहले शनिवार को उसके भाई गौरव को हरिद्वार रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

सोमवार सुबह करीब छह बजे आरोपी राजीव को पुलिस हरिद्वार लेकर पहुंची। विवेचक अमरजीत सिंह चड्ढा की ओर से आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम (रिमांड मजिस्ट्रेट) पारूल थपलियाल की अदालत में पेश किया। अभियोजन अधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

पहले आक्रोशित भीड़ और फिर पुलिस से भागता रहा राजीव

मासूम के पिता की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में रामतीरथ यादव और राजीव कुमार अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी हैं। राजीव ने पुलिस की पूछताछ में खुद को बेकसूर बताया है। हालांकि, पुलिस को राज्य फोरेंसिक अनुसंधान प्रयोगशाला से रिपोर्ट का इंतजार है।

रिपोर्ट से पुष्टि हो जाएगी कि मासूम के साथ दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में राजीव ने बताया कि घटना के दिन वह घबरा गया था।  कॉलोनी के लोग आक्रोशित थे, इसलिए जान बचाने के लिए भाग गया। एक लाख का इनाम घोषित होने पर उसे खुद के एनकाउंटर का डर भी था। पुलिस की तफ्तीश में कई सवालों की गुत्थी सुझलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed