फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar-Doon NH project in uttarakhand

हरिद्वार-दून एनएच पर गहराया असमंजस, कौन करेगा निर्माण

Sun, 19 Nov 2017 08:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Nov 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
Haridwar-Doon NH project in uttarakhand
डा.रमेश पोखरियाल निशंक
हरिद्वार-दून एनएच का निर्माण कौन करेगा, इसको लेकर असमंजस गहरा गया है। हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के एलान से उलट एरा कंपनी ने निर्माण कार्य उससे न छिनने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि इस संबंध में कुछ गलतफहमी हुई है।
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच, एनएचएआई ने खामोशी अख्तियार कर ली है। एनएचएआई ने साफ किया है कि 16 नवंबर 2017 को दिल्ली बोर्ड बैठक में क्या निर्णय लिया गया है, इसकी जानकारी उसे अभी तक नहीं हो पाई है। मिनट्स प्राप्त होने पर ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, सांसद और पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी 16 नवंबर 2017 को हरिद्वार में एनएचएआई, ऐरा कंपनी और प्रशासन के अफसरों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में एनएच के काम में ढिलाई पर सांसद बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने बैठक स्थल से ही केंद्रीय सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से फोन पर संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी से हुई बातचीत के आधार पर सांसद ने बताया था, कि एरा कंपनी से काम छीन लिया गया है। अब एनएचएआई ही निर्माण कार्य करेगा। सांसद ने इस प्रोजेक्ट में बजट की कमी दूर होने की जानकारी देते हुए ये भी बताया था कि 280 करोड़ का बजट मंजूर कर लिया गया है। इन स्थितियों के बीच, अब एरा कंपनी ने अपना पक्ष सामने रखा है।

मोड ऑफ वर्क चेंज हो सकता है, पर काम एरा कंपनी ही कर रही

Haridwar-Doon NH project in uttarakhand
nitin gadkari

कंपनी के जीएम नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि दून-हरिद्वार एनएच के प्रोजेक्ट में बजट की कमी काफी पहले से महसूस की जा रही थी। इसे दूर करने के लिए एक्जीक्यूटिव कमेटी की 23 अक्तूबर 2017 को हुई बैठक में 280 करोड़ के बजट को अनुमोदित कर दिया गया था।

16 नवंबर 2017 को एनएचएआई बोर्ड की दिल्ली में विभागीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बजट पर स्वीकृति की मुहर लग गई। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक और सांसद के स्तर पर ली गई बैठक एक ही दिन में आयोजित हुई है। इस वजह से कुछ गलतफहमी की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि मोड ऑफ वर्क चेंज हो सकता है, लेकिन काम एरा कंपनी ही कर रही है।

इस संबंध में जब एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप गुसाईं से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने में असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में 16 नवंबर को क्या फैसला हुआ है, इसकी जानकारी तब ही मिल पाएगी, जब बैठक के मिनट्स आ जाएंगे। इस संबंध में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से संपर्क नहीं हो पाया। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed