{"_id":"6317a4a81ac7512e6e5cc624","slug":"haridwar-district-panchayat-44-bjp-candidates-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जिला पंचायत : लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा के 44 प्रत्याशी घोषित, प्रतिष्ठा का सवाल बना चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार जिला पंचायत : लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा के 44 प्रत्याशी घोषित, प्रतिष्ठा का सवाल बना चुनाव
Wed, 07 Sep 2022 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:21 AM IST
सार
Haridwar District Panchayat: अब तक हुए चुनावों में भाजपा जिला पंचायत परभगवा बुलंद नहीं कर पाई है। इस बार उसके लिए चुनाव का प्रतिष्ठा सवाल माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन भर चली माथापच्ची के बाद भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी। अब तक हुए चुनावों में भाजपा जिला पंचायत पर भगवा बुलंद नहीं कर पाई है। इस बार उसके लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन किया और नाम तय किए।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरणों के हिसाब से प्रत्याशियों का चयन किया गया है। नाम तय करने के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। देर रात पार्टी ने सूची फाइनल की। हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने देर रात पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशी
गढ़ अमित कुमार सैनी
हजाराग्रंट सर्वजी कौर
औरंगाबाद बिमलेश चौहान
सलेमपुर महदूद- 1 मंजू देवी
सलेमपुर महदूद - 2 मनाक्षी चौहान
भगतनपुर आबिदपुर-1 अरविन्द कुमार
बोडाहेडी प्रताप सिंह
आदर्श टिहरी नगर कुसुम देवी
बाणगंगा परविन्द्र कौर
पदार्था उर्फ धनपुरा-2 दिलीप कुमार
बहादरपुर जटट सोहनवीर पाल
जमालपुर कला अमित चौहान
गैण्डीखाता बृजमोहन पोखरियाल
मजाहिदपुर सतीवाला निक्की देवी
अलावलपुर मनोज
सिकरौढा मंजू सैनी
चौली शहाबुद्दीनपुर राजेश सैनी
सिरचंदी सीमा परवीन
मानकपुर आदमपुर राजेंद्र सिंह उर्फ किरन सिंह
बालेकी युसुफपुर कुमारी मनीषा
दरियापुर दयालपुर पिंकी देवी
बढ़ेडी राजपुतान प्रिया सैनी
किशनपुर जमालपुर संजय कुमारी
सफरपुर रिक्त
नगला कुबड़ा मीना
मेहवर्ड खुर्द बृजेश सैनी
भगेड़ी महावतपुर महक
भारपुर निर्भय सैनी
जौरासी जबर्दस्तपुर बंदना राणा
भगवानपुर चंदनपुर संजीता
टांडा भनेड़ा प्रदीप कुमार सैनी
कोटवाल आलमपुर जितेंद्र कुमार
टिकोला कला अविनाश शर्मा
कल्याणपुर संजीव चौधरी
लिब्बरहैड़ी अमीलाल वाल्मीकि
मुंडलाना आशु
भिक्कमपुर जीतपुर ऋषिपाल कश्यप
निरंजनपुर विजय गुप्ता
एथल बुजुर्ग संजना
खंडजा कुतुबपुर आशु देवी
ढाढीके ढाणा अंशुल चौधरी
हबीबपुर कुरड़ी मंजू देवी
प्रहलाद पुर मनोज कुमार
चंद्रपुरी बांगर सरिता सैनी