फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime Sports Minister meets Misdeeds victim player, accused coach's job terminated

Haridwar: दुष्कर्म पीड़िता खिलाड़ी से मिलीं खेल मंत्री, आरोपी कोच की नौकरी खत्म, सर्टिफिकेट भी होगा वापस

Mon, 06 Jan 2025 07:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

खेल मंत्री ने कहा कि  यह अक्षम घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। कहा, तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन
Haridwar Crime Sports Minister meets Misdeeds victim player, accused coach's job terminated
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गई है। सोमवार देर शाम खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन


कहा, यह अक्षम घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। कहा, तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा विभाग प्राधिकरण को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को कई संस्था से जारी कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


Haridwar: नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोपी कोच गिरफ्तार, खेल मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम न मिल सके। खेल मंत्री ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।

कहा, देवभूमि में इस तरह के जघन्य अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी और पीड़िता को न्याय दिलाने का भी आश्वासन परिजनों को दिया। कहा, जीरो टॉलरेंस के साथ उत्तराखंड खेल मंत्रालय और सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed