{"_id":"69e7887f529086fd890e538a","slug":"haridwar-crime-sadhu-was-murdered-by-hitting-him-with-sticks-and-stones-in-middle-of-highway-above-parking-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच डंडे और पत्थर से वार कर साधु की हत्या, नेपाली मूल का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच डंडे और पत्थर से वार कर साधु की हत्या, नेपाली मूल का आरोपी फरार
Tue, 21 Apr 2026 07:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:56 PM IST
सार
Haridwar Crime News: दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच एक बाबा पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में डंडे और पत्थर से हमला कर एक साधु को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देकर नेपाली मूल का व्यक्ति मौके से फरार हो गया। साधु की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की मध्यरात्रि की है। दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच एक बाबा पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
ये देखते ही कुलदीप निवासी मोहनपुरा रुड़की, हाल दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े करीब 45 वर्षीय साधु को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Dehradun: कैफे से लौट रहे भाजपा नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी
Trending Videos
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।